IND vs NZ T20 4th Match: सूर्या का मास्टरस्ट्रोक, 31 साल के खिलाड़ी की छुट्टी? ऐसी होगी भारत की प्लेइंग-11
IND vs NZ T20 4th Match: विशाखापट्टनम में कल (बुधवार) भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है, लेकिन सूर्या की सेना का इरादा अब 'क्लीन स्वीप' की ओर है। हालांकि, मैच से पहले एक ऐसी खबर आ रही है जिसने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं।
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने के पूरे आसार नज़र आ रहे हैं। भारतीय टीम काफी संतुलित है लेकिन कुछ प्लेयर्स ने निराश करने वाला कार्य किया है।

IND vs NZ T20 4th Match: बदलाव के पूरे आसार
सबसे बड़ी चर्चा विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को लेकर है। संजू को लगातार तीन मौके मिले, लेकिन वे इसे भुनाने में नाकाम रहे। गुवाहाटी में पिछले मैच में तो वे गोल्डन डक (0 रन) पर आउट हो गए। अब खबर है कि सूर्या बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने के लिए ईशान किशन को मौका दे सकते हैं। अगर ईशान आते हैं, तो संजू का पत्ता कटना लगभग तय है।
उधर ईशान किशन ऊपर आएंगे, तो मिडिल ऑर्डर में भी जगह खाली हो जाएगी और वहां खेलने के लिए श्रेयस अय्यर को आजमाया जा सकता है। श्रेयस अय्यर को अब तक खेले गए तीनों मैचों में जगह नहीं मिल पाई है। इस तरह टीम इंडिया में बड़े बदलाव की संभावना है।
IND vs NZ: कैसी रहेगी पिच
विशाखापट्टनम में पिच बैटिंग फ्रेंडली हो सकती है, पहले भी ऐसा होता आया है। भारतीय टीम की बैटिंग यूनिट ने इस सीरीज में खौफनाक खेल दिखाते हुए कीवी गेंदबाजों का धुआं निकालकर रख दिया है। विशाखापट्टनम में भी कुछ उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद है।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन/ईशान किशन (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।












Click it and Unblock the Notifications