IND vs NZ: 785 दिनों बाद मैदान पर उतरेंगे ईशान किशन, सूर्या ने की घोषणा, नागपुर T20 की प्लेइंग XI में शामिल
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर टी20 मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला होना है। टीम इंडिया अब सबसे छोटे प्रारूप में बदला लेने के लिए मैदान पर उतरने वाली है। एकदिवसीय सीरीज में न्यूजीलैंड ने 37 सालों के बाद भारत को पराजित कर दिया था।
इस बीच टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नंबर तीन पर बैटिंग करने वाले प्लेयर का खुलासा कर दिया है। उन्होंने साफ़ तौर पर ईशान किशन को इस पोजीशन के लिए चुना है।

ईशान किशन को सूर्या का सपोर्ट (IND vs NZ)
मैच की पूर्व संध्या पर टीम इंडिया के कप्तान ने कहा कि ईशान नंबर 3 पर खेलेंगे। चूंकि वह हमारी वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं, इसलिए हमने उन्हें सबसे पहले चुना है। अब यह उनकी जिम्मेदारी है और उन्हें (शानदार) खेलना होगा। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि उन्होंने पिछले एक-डेढ़ साल से भारतीय टीम के लिए नहीं खेला है, लेकिन हमने उन्हें वर्ल्ड कप टीम में चुना है और वह खेलने के हकदार हैं।
नंबर-3 की गुत्थी सुलझने के बाद भले ही टीम इंडिया को थोड़ी राहत मिली हो, लेकिन नंबर-4 को लेकर चिंता अब भी बरकरार है। कप्तान सूर्यकुमार यादव इस सीरीज में खराब फॉर्म के साथ उतर रहे हैं। पिछले 22 टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियों में वह केवल 244 रन ही बना सके हैं, जहां उनका औसत 12.84 रहा है और सर्वोच्च स्कोर 47 रहा है।
सूर्यकुमार ने खुद की फॉर्म पर कही अहम बात (IND vs NZ)
हालांकि आंकड़े उनके पक्ष में नहीं हैं, फिर भी सूर्यकुमार ने अपने आत्मविश्वास में कोई कमी नहीं आने दी है। भारतीय टी20 कप्तान का कहना है कि वह नेट्स में लगातार अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे हैं और अपनी स्वाभाविक आक्रामक शैली से समझौता नहीं करना चाहते। इससे एक बात तो साफ हो जाती है कि सूर्या अपनी आक्रामक शैली और शॉट सलेक्शन से कोई समझौता नहीं करने वाले हैं।
ईशान किशन को लाने पर श्रेयस अय्यर की जगह टीम में शायद ही बन पाएगी। किशन ने अंतिम बाद भारत की जर्सी 28 नवंबर 2023 को पहनी थी और अब वह 785 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे। देखना होगा कि प्लेइंग इलेवन में और किन प्लेयर्स को शामिल किया जाता है। टॉस पर स्थिति साफ़ हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications