IND vs NZ: रोहित शर्मा मैदान ने टॉस करते ही बनाया अनोखा रिकॉर्ड, ब्रायन लारा के क्लब में शामिल

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी में आज दुबई में मुकाबला हो रहा है। दोनों ही टीमों के लिए सेमीफाइनल से पहले अभ्यास के लिहाज से यह एक अहम मुकाबला माना जा सकता है। भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया है, रोहित शर्मा ने इसकी जानकारी दी।

टॉस के समय आने पर रोहित शर्मा ने एक ऐसा कीर्तिमान बना दिया, जो अन्य कोई भारतीय कप्तान नहीं बना पाए। रोहित ने वेस्टइंडीज के पूर्व महान खिलाड़ी ब्रायन लारा के खास क्लब में एंट्री कर ली। उन्होंने नीदरलैंड्स के पीटर बोरेन के साथ भी अपना नाम दर्ज कराया है।

ind vs nz

मामला भी टॉस से जुड़ा हुआ है, इस वजह से भारतीय कप्तान का नाम मैदान पर उतरते ही स्पेशल क्लब में शामिल हो गया। दरअसल रोहित शर्मा इन चुनिन्दा कप्तानों में हैं, जिन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट में लगातार टॉस हारा है। दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ वह टॉस हार गए।

लगातार एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार टॉस हारने का रिकॉर्ड ब्रायन लारा के नाम है। इसके बाद पीटर बोरेन का नाम आता है, तीसरे स्थान पर अब रोहित शर्मा का नाम शामिल हो गया है। ब्रायन लारा ने एकदिवसीय क्रिकेट में 12 टॉस लगातार हारे थे, वहीं बोरेन ने 11 और रोहित शर्मा ने 10 टॉस लगातार हारे हैं।

IND vs NZ: टीम इंडिया में बदलाव

टीम इंडिया में एक बदलाव भी देखने को मिला, पिछले दो मैचों में खेलने वाले हर्षित राणा को इस बार आराम देने का फैसला लिया गया। उनकी जगह वरुण चक्रवर्ती को टीम में शामिल कर लिया गया। वरुण चक्रवर्ती को स्पिन गेंदबाजी के कारण टीम में लाया गया है।

IND vs NZ: पांड्या दूसरे तेज गेंदबाज

मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या के रूप में दो तेज गेंदबाज टीम में हैं। अन्य सभी स्पिनर हैं। जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के रूम में टीम इंडिया के पास चार स्पिनर हैं। दुबई की धीमी विकेट को देखते हुए स्पिनरों को प्राथमिकता मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+