VIDEO: फिलिप्स ने आधे सेकंड में कोहली का कैच लेकर फैलाई सनसनी, हैरान अनुष्का का रिएक्शन वायरल
IND vs NZ: एकदिवसीय क्रिकेट में अपना 300वां मुकाबला खेल रहे विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी मैच में बुरी तरह फ्लॉप हो गए। हालांकि गेंद उनके बल्ले पर आ रही थी लेकिन वह इसे नीचे नहीं खेल पाए। पॉइंट पर मुस्तैद खड़े ग्लेन फिलिप्स ने अपना काम कर दिया।
गोली की गति से जा रही गेंद पर ग्लेन फिलिप्स चीते की रफ्तार से कूदे और एक हाथ से ही गेंद को पकड़कर गिर गए। उनके इस कैच को देखकर हर कोई हैरान-परेशान रह गया। विराट कोहली के आउट होते ही मैदान के चरों तरफ सन्नाटा पसर गया।

कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी वहां मौजूद थीं और उनका रिएक्शन वायरल हो गया। अनुष्का शर्मा को भी यकीन नहीं हुआ कि यह कैसा कैच था। उन्होंने अपना हाथ माथे पर लगा लिया और थोड़ी हँसी भी छूट गई लेकिन वह काफी दुखी नज़र आईं।
Glenn Phillips, What a catch 🤯
— MR. PARADOXX (@S77_panther) March 2, 2025
-Fielder ❎ Superman☑️
-He dismissed Virat Kohli In 11 runs.
-Epic fielder who flying like a superman on the field.
-Now India lost 3 early wickets.#INDvsNZ #NZvIND #ViratKohli𓃵 #ChampionsTrophy #glennphillips pic.twitter.com/SbCR6JKHun
खुद कोहली भी नहीं समझ पाए थे कि कैच कैसे पकड़ लिया गया। वह तो मानकर चले थे कि यह शॉट फील्डर के करीब से निकलते हुए चार रन के लिए जाएगा। कोहली 11 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। वह तेज रन बनाने का प्रयास करते हुए विकेट दे बैठे।
same anushka same bestie😭 pic.twitter.com/4sKlmL86ss
— h.🌙🍉 (@moonchilddxz) March 2, 2025












Click it and Unblock the Notifications