'तबसे मोमेंटम न्यूजीलैंड की ओर शिफ्ट हो गया', शिखर धवन ने बताया किस ओवर में पलटा मैच

India vs New Zealand 1st ODI: भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में पहला वनडे मुकाबला बुरी तरह से हारा है जहां टॉम लैथम और केन विलियमसन ने बेहतरीन पारियां खेलते हुए न्यूजीलैंड को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से जीता दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 306 रनों का स्कोर बनाया था जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 47.1 ओवर में केवल 3 विकेट पर ही यह टारगेट हासिल कर लिया। इस मैच में 104 गेंदों पर 145 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले टॉम लैथम को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया है जबकि केन विलियमसन ने 98 गेंदों पर 94 रन बनाए।

77 गेंदों पर 72 रनों की पारी खेलने वाले शिखर धवन

77 गेंदों पर 72 रनों की पारी खेलने वाले शिखर धवन

भारत की ओर से 77 गेंदों पर 72 रनों की पारी खेलने वाले शिखर धवन इस हार से निराश होंगे। शिखर धवन का कहना है कि उनको यह 306 रनों का टोटल शुरू में अच्छा लगा था और शुरुआती 15 ओवर में गेंद ने भी काफी काम किया लेकिन बाद में स्थितियां बदलती गई। ऑकलैंड का मैदान बाकी फील्ड से बनावट में अलग है जिसके चलते प्लान बनाने में उसी हिसाब से रणनीति तय करनी पड़ती है। धवन कहते हैं कि हमारे गेंदबाजों ने शार्ट ऑफ लैंथ गेंदबाजी की और लैथम ने उस पर अटैक किया। टॉम ने मैच को हमसे दूर कर दिया और खासकर यह 40 ओवर में हुआ क्योंकि उसी समय मोमेंटम शिफ्ट हो गया।

 खिलाड़ी अभी युवा हैं

खिलाड़ी अभी युवा हैं

धवन ने भी एक अच्छी पारी खेली जिसके बारे में वे कहते हैं, मुझे यहां खेलना वाकई में पसंद है। हालांकि हम जीत जाते तो मुझे ज्यादा खुशी होती लेकिन यह खेल के हिस्से होते हैं। टीम के कई खिलाड़ी अभी युवा हैं और काफी कुछ सीखने की प्रक्रिया में है। जब उनसे पूछा गया कि अभी टीम में सुधार की गुंजाइश है तो उन्होंने कहा कि गेंदबाजी के साथ-साथ फील्डिंग में भी सुधार की गुंजाइश है।

अपने घर में न्यूजीलैंड की 13वीं लगातार वनडे जीत

अपने घर में न्यूजीलैंड की 13वीं लगातार वनडे जीत

उन्होंने कहा कि, हमको अपनी योजनाओं को मैदान पर इंप्लीमेंट करना होगा और हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई बल्लेबाज अपनी ताकत के हिसाब से नहीं खेल पाए।

यह अपने घर में न्यूजीलैंड की 13वीं लगातार वनडे जीत है। ये सिलसिला फरवरी 2019 से जारी है। इस मुकाबले में टॉम लैथम और केन विलियमसन ने 221 रनों की साझेदारी की और कीवियों ने भारत के खिलाफ केवल दूसरी बार ही वनडे में 300 प्लस स्कोर का सफलतापूर्व पीछा किया।

(Photo- ICC)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+