IND vs NZ ODI: शिखर धवन ने संजू सैमसन, उमरान मलिक दोनों को खिलाया, फैंस का दिल खुश
न्यूजीलैंड में T20 सीरीज जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब ऑकलैंड में वनडे सीरीज की शुरुआत कर रही है जहां पर उसके stand-in कप्तान शिखर धवन है। हार्दिक पांड्या ने T20 में जो टीम चुनी थी उसके लिए उनकी कड़ी आलोचना हुई थी और अब शिखर धवन की इसी काम के लिए तारीफ की जा रही है। भारत ने इस मैच में उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह जैसे तेज गेंदबाजों को वनडे फॉर्मेट में डेब्यू दिया है तो वही संजू सैमसन की भी वापसी हुई है।

काफी लंबे समय से बेंच पर बैठे थे
उमरान और संजू सैमसन को हार्दिक पांड्या ने अपनी T20 टीम में बिल्कुल भी जगह नहीं दी थी। अर्शदीप सिंह को हाल फिलहाल में T20 में लगातार मौके मिल रहे हैं और 50 ओवर के फॉर्मेट में भी उनका आना बताता है कि भारत उनको लेकर एक लंबा दांव खेलने जा रहा है। मलिक और सैमसन काफी लंबे समय से बेंच पर बैठे थे और अब उनको प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है जिसके लिए फैंस खुश है। इस प्लेइंग इलेवन में दीपक हुड्डा दीपक चाहर और कुलदीप यादव को बाहर रखा गया है। ओपनिंग में शुभमन गिल और शिखर धवन की जोड़ी है और उन्होंने इस मैच में काफी अच्छी शुरुआत भी है।

फैंस के लिए बढ़िया रहा ये सिलेक्शन
दोनों ही बल्लेबाजों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे करते हुए पहले विकेट के लिए 124 रन जोड़े। गिल 65 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेलकर लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर आउट हुए तो वही शिखर धवन ने 77 गेंदों पर 72 रनों की पारी खेली और उनको टिम साउदी ने चलता किया। खराब फॉर्म से जूझ रहे ऋषभ पंत को इस प्लेइंग इलेवन में भी मौका मिला और उन्होंने 23 गेंदों पर केवल 15 रन बनाए। T20 क्रिकेट के सम्राट सूर्यकुमार यादव 3 गेंदों पर 4 रन बनाकर चलते बने। इस टीम में दो all-round विकल्प के तौर पर शार्दुल ठाकुर और वाशिंगटन सुंदर को रखा गया है जबकि यजुवेंद्र चहल लीडिंग स्पिनर हैं।

ट्विटर पर यूजर्स की प्रतिक्रिया इस प्रकार रही-
टीम इंडिया आगे बढ़ो आज टीम सिलेक्शन पसंद आया है।
शिखर धवन ने अच्छा टीम सिलेक्शन किया है। संजू सैमसन और उमरान मलिक को स्क्वायड में देख कर अच्छा लगा।
उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह के लिए खुशी हो रही है। उन दोनों के वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू करने पर बधाइयां।
शिखर धवन आपने संजू सैमसन को मौका दिया इसके लिए धन्यवाद।
'फाइनली संजू सैमसन और उमरान मलिक को शिखर धवन की टीम में जगह मिल गई है।' 'भगवान का शुक्र है कि कम से कम वनडे फॉर्मेट में संजू खेल रहे हैं। बीसीसीआई प्लीज उनको लंबा मौका दीजिए कम से कम 10 मैचों में खिलाने के बाद तय कीजिए। संजू आप एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और ऑल द बेस्ट।'

कुछ यूजर टीम के सिलेक्शन से अभी भी खुश नहीं
तो वही कुछ यूजर टीम के सिलेक्शन से अभी भी खुश नहीं हैं। उनकी प्रतिक्रियाएं इस प्रकार हैं-
मेरे हिसाब से दीपक चाहर को शार्दुल ठाकुर की जगह लेना चाहिए था। उन्होंने बल्ले से प्रदर्शन किया है और बोलिंग में वे टॉप स्किल पर हैं।
शिखर धवन कुछ ज्यादा ही सेफ खेल रहे हैं। केवल पांच गेंदबाजों के साथ गए हैं। छठा बॉलर क्यों नहीं है, आपको कम से कम शार्दुल की जगह चाहर को खिलाना चाहिए था। चलिए संजू और इमरान खेल रहे हैं तो इसकी खुशी है।
इस छोटे से मैच में केवल 5 गेंदबाजों के साथ आप उतरे हैं जिसमें दो स्पिनर हैं। ऐसे लगता है कि यह एक गलत फैसला है जब आपके पास सुंदर और ठाकुर जैसे पार्ट टाइम बल्लेबाज है तो आपको इतनी गहरी बल्लेबाजी वनडे में रखने की क्या जरूरत है जबकि आपने गेंदबाजी को कमजोर बना दिया है। टीम मैनेजमेंट का यह फैसला अच्छा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications