IND vs NZ Score: श्रेयस अय्यर के अलावा सभी बल्लेबाज फ्लॉप, भारत ने बनाया 249 का स्कोर, हेनरी ने मारा पंजा
IND vs NZ Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी के मुकाबले में टीम इंडिया को शुरुआत में ही तीन बड़े झटके लगे, इसके बाद श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने मोर्चा संभाल लिया। न्यूजीलैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारतीय टीम ने कीवियों को 250 का लक्ष्य दिया।
धाकड़ फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल का बल्ला आज खामोश रहा। उनको हेनरी ने 2 के निजी स्कोर पर आउट करते हुए पवेलियन की राह दिखा डाली। उनके बाद भी विकेट गिरने का सिलसिला रुका नहीं। रोहित शर्मा 15 रन बनाकर चलते बने और कोहली को फिलिप्स ने सनसनीखेज कैच लेकर 11 पर चलता किया।

3 विकेट 30 रन के कुल कोर पर गंवाने के बाद टीम इंडिया परेशानी में थी। उस समय श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने मिलकर पारी को संभाल लिया। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 98 रनों की भागीदारी की। अक्षर पटेल 42 रन बनाकर चलते बने लेकिन श्रेयस अय्यर ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली और 79 के निजी स्कोर पर आउट हो गए।
IND vs NZ: केएल राहुल फ्लॉप
केएल राहुल शुरुआत अच्छी करने में सफल रहे थे लेकिन 21 के निजी स्कोर पर वह मिचेल सैंटनर की गेंद पर आउट होकर चले गए। रविन्द्र जडेजा के कन्धों पर अंतिम ओवरों में बड़ी जिम्मेदारी थी। हार्दिक पांड्या भी साथ में थे लेकिन जडेजा 20 गेंदों का सामना करते हुए 16 रन बनाकर आउट हो गए। अंत में पांड्या ने क्रीज पर रहकर कुछ आकर्षक शॉट जड़े और अंतिम ओवर में 45 रन बनाकर आउट हो गए।
IND vs NZ: हेनरी ने मारा जोरदार पंजा
अंततः टीम इंडिया का स्कोर 9 विकेट पर 249 रनों तक पहुंच पाया। मैट हेनरी ने धमाकेदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया की बैटिंग को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने 42 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किये।












Click it and Unblock the Notifications