'कोचिंग छोड़ो, कमेंट्री ही ठीक थी', टीम इंडिया की बर्बादी की वजह बने कोच गंभीर? फैंस ने कहा- इन्हें तुरंत हटाओ
IND vs NZ Gautam Gambhir Troll: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज एक बुरे सपने की तरह साबित हुई है। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे और निर्णायक मुकाबले में मिली हार के साथ ही भारत ने यह सीरीज गंवा दी है। इस करारी शिकस्त के बाद क्रिकेट फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर है और उनके निशाने पर कोई और नहीं, बल्कि टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर हैं।
'अब तक का सबसे खराब कोच' (IND vs NZ Gautam Gambhir Troll)
सोशल मीडिया पर गंभीर को 'अब तक का सबसे खराब कोच' कहकर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। इंदौर वनडे में भारतीय बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। दिग्गज बल्लेबाज एक-एक कर पवेलियन लौटते गए। हालांकि, अनुभवी विराट कोहली ने एक बार फिर अपना क्लास दिखाया और एक शानदार जुझारू शतक जड़ा। विराट एक छोर पर अकेले लड़ते रहे, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी का साथ नहीं मिला।

नीतीश रेड्डी और हर्षित राणा ने दिया कोहली का साथ
युवा खिलाड़ी नीतीश रेड्डी और हर्षित राणा ने अर्धशतक लगाकर थोड़ी उम्मीद जरूर जगाई। लेकिन टॉप ऑर्डर की नाकामी के कारण दबाव इतना बढ़ गया था कि भारत मैच नहीं बचा सका। गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद से टीम इंडिया के प्रदर्शन में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। हालांकि, उनके मार्गदर्शन में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता, लेकिन द्विपक्षीय सीरीज में टीम का रिकॉर्ड बेहद शर्मनाक रहा है।
कोच गौतम गंभीर पर उठे सवाल
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद अब अपने ही घर में न्यूजीलैंड से सीरीज हारना फैंस को नागवार गुजर रहा है। ट्विटर और फेसबुक पर लोग कह रहे हैं कि गंभीर के दौर में टीम में स्थिरता की कमी है। बार-बार बल्लेबाजी क्रम में बदलाव और स्पिन के खिलाफ टीम की कमजोरी ने गंभीर की रणनीति पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।
हार के तुरंत बाद इंटरनेट पर 'Worst Coach Ever' और 'Worst Phase of Indian Cricket' जैसे शब्द ट्रेंड करने लगे। फैंस का कहना है कि राहुल द्रविड़ के जाने के बाद टीम इंडिया अपनी लय खो चुकी है। एक यूजर ने लिखा कि गौतम गंभीर को कोचिंग छोड़कर वापस कमेंट्री में चले जाना चाहिए। वहीं दूसरे ने लिखा कि चैंपियंस ट्रॉफी जीतना सिर्फ एक तुक्का था, असली परीक्षा तो घरेलू सीरीज में हो रही है जहां हम फेल हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications