IND vs NZ 5th T20: भारत-न्यूजीलैंड के बीच फाइनल टी20 में टक्कर आज, बेहद आसान है FREE में लाइव देखना
IND vs NZ 5th T20 Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज केरल के तिरुवनंतपुरम में आज समाप्त होने जा रही है। ग्रीनफील्ड स्टेडियम की दूधिया रोशनी में जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी, तो लक्ष्य सिर्फ जीत होगा। भारतीय टीम जहां सीरीज का अंत दबदबे के साथ करना चाहेगी, वहीं न्यूजीलैंड की टीम भारत को उसके घर में कड़ी चुनौती देने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
केरल के इस खूबसूरत मैदान पर आज सबकी निगाहें स्थानीय स्टार संजू सैमसन पर टिकी होंगी। संजू के लिए यह मौका किसी त्यौहार से कम नहीं है, क्योंकि वह अपने घरेलू दर्शकों के सामने नीली जर्सी में खेलते दिखेंगे। पिच की बात करें तो यहां स्पिन गेंदबाजों का हमेशा से बोलबाला रहा है। ऐसे में कप्तान सूर्या अपने स्पिनर्स का इस्तेमाल किस तरह करते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।

IND vs NZ 5th T20: कब शुरू होगा मैच
मुकाबला आज यानी 31 जनवरी को भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। दोनों कप्तान शाम 6:30 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे। ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में मैच होगा।
IND vs NZ 5th T20: कैसे देखें फ्री में लाइव
इस मुकाबले का सीधा प्रसारण आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं। इसके अलावा, जो फैंस चलते-फिरते मैच का लुत्फ उठाना चाहते हैं, उनके लिए जियोसिनेमा Jiostar एप लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शकों के लिए मैच का आनंद डीडी स्पोर्ट्स पर भी लिया जा सकता है, यह फ्री मैच देखने वाला जुगाड़ है।
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, ज़ाकरी फाउल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, जिमी नीशम, माइकल ब्रेसवेल, लॉकी फर्ग्यूसन, बेवन जैकब्स, काइल जैमीसन।












Click it and Unblock the Notifications