IND vs NZ: 3 कीवी खिलाड़ी फाइनल में बन सकते हैं भारत के लिए खतरा, तीनों बरपाते हैं कहर
IND vs NZ: चैम्पियंस ट्रॉफी का अंतिम पड़ाव आ गया है और फाइनल मैच के साथ ही यह इवेंट समाप्त हो जाएगा। फाइनल में भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड से होना है। टीम इंडिया का यह मैच दुबई में 9 मार्च को खेला जाएगा। लीग स्टेज पर भी भारतीय टीम का सामना कीवी टीम से हुआ था।
लीग चरण में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को पराजित कर दिया था। अब फाइनल में असली खेल होना है। कीवी टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया था और एक बड़ा स्कोर खड़ा कर दबाव बनाने का काम किया था।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी में फाइनल एक बार पहले भी हुआ था। साल 2000 में इन दोनों टीमों के बीच फाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। इस हार का बदला लेने का मौका अब भारतीय टीम के पास है लेकिन तीन कीवी प्लेयर्स घातक साबित हो सकते हैं।
पहला नाम
इस लिस्ट में पहला खिलाड़ी रचिन रविन्द्र ही है। ग्रुप चरण में भारत के खिलाफ वह फ्लॉप रहे थे लेकिन उनका बल्ला जमकर बोला है। रविन्द्र ने इस इवेंट में अब तक कुल दो शतक जमाए हैं। अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में उनक सैकड़ा आया था। वह भारतीय टीम के लिए भी सिर दर्द साबित हो सकते हैं।
दूसरा नाम
एक और खास नाम बल्लेबाजी विभाग से ही है और वह केन विलियमसन हैं। दुबई में भारत के खिलाफ मैच में वह क्रीज पर टिककर खेले थे लेकिन जीत नहीं दिला पाए। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में विलियमसन का बल्ला जमकर चला और एक शतकीय पारी देखने को मिली। टीम इंडिया को उनसे सावधान रहना पड़ेगा।
तीसरा नाम
यहाँ कप्तान का नाम लेना जरूरी है। कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने अपनी गेंदबाजी से दमदार प्रदर्शन करते हुए बल्लेबाजों के नाम में दम करने का काम किया है। मिचेल सैंटनर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में तीन विकेट अपने नाम किये थे। वह टूर्नामेंट में अब तक कुल 7 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications