'टीम को डूबने से बचाना है तो पांड्या को हटाओ,' भारत की हार के बाद ट्विटर पर भड़के फैन्स

भारतीय टीम की बल्लेबाजी इस मैच में काफी फ्लॉप रही, टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी एक के बाद एक आउट होते चले गए।

Hardik Pandya

IND vs NZ 1st T20: न्यूजीलैंड की टीम ने वनडे सीरीज में हार के बाद टी20 सीरीज में बेहतरीन शुरुआत की है। टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने पहले मुकाबले में 21 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ कीवी टीम ने सीरीज में भी 1-0 से बढ़त बना ली। पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 6 विकेट पर 176 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलते हुए टीम इंडिया इस स्कोर को हासिल करने में नाकाम रही और 9 विकेट पर 155 रन बना पाई। टीम इंडिया की पराजय के बाद फैन्स भड़क गए।

IND vs NZ: भारत की हार का सबसे बड़ा कारण बना अर्शदीप सिंह का आखिरी ओवर! लुटा दिए थे 27 रन
गेंदबाजी के दौरान भारतीय टीम का प्रदर्शन खराब रहा। टीम इंडिया के लिए अंतिम ओवर डालते हुए अर्शदीप सिंह ने 27 रन खर्च किये। टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा कारण यही ओवर था। अर्शदीप के उस ओवर में आए रनों के बाद कीवी टीम का स्कोर चुनौतीपूर्ण स्थिति तक पहुँच गया। इसके बाद टीम इंडिया के बल्लेबाज फ्लॉप हो गए।


भारतीय टीम के बल्लेबाज कीवी टीम के स्पिनरों के खिलाफ नहीं टिके। पावरप्ले के दौरान टीम इंडिया ने तीन विकेट गंवाए। 15 रनों के कुल स्कोर पर भारत के टॉप क्रम के 3 बल्लेबाज आउट होकर चलते बने। इसके बाद कीवी टीम ने लगातार पकड़ बनाई। सूर्यकुमार यादव ने 47 और वॉशिंगटन सुंदर ने 50 रनों की पारी खेली। अन्य सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम से इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद किसी ने नहीं की थी।

भारत की हार के बाद फैन्स ने ट्विटर पर जमकर गुस्सा निकाला। कुछ लोगों ने हार्दिक पांड्या को ओवरकॉन्फिडेंस वाला कप्तान कहा। कई लोगों ने बल्लेबाजों को कोसा। कुछ फैन्स ऐसे भी थे जिन्होंने अर्शदीप सिंह के उस अंतिम ओवर को याद किया जिसमें 27 रन आए थे। ट्विटर पर टीम इंडिया की हार और पांड्या की कप्तानी को लेकर कई बड़ी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली।

Recommended Video

    Ind vs NZ: MS Dhoni पहुंचे स्टेडियम, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई तस्वीर | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+