संजू सैमसन की पारी को आगे बढ़ने से रोकने के लिए ग्लेन फिलिप्स ने लिया सुपर कैच- VIDEO
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया के बढ़िया जा रहा है क्योंक उन्होंने टॉस हारने के बावजूद शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, शुबमन गिल, संजू सैमसन और वाशिंगटन सुंदर की पारियों के दम पर 50 ओवर में 306 रन बनाए। संजू सैमसन ने 36 रन बनाए लेकिन ये और अधिक भी हो सकते थे अगर एक जबरदस्त कैच पर उनकी पारी का अंत नहीं किया जाता। (Photo- Twitter/Screenshot)

न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने एक बार फिर से जबरदस्त फिल्डिंग का प्रदर्शन करते हुए सैमसन का कैच लिया। सैमसन तब क्रीज पर मौजूद होकर तेज रन बनाकर स्कोर को 300 पार कराने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने एडम मिल्ने की गेंद को 45वें ओवर में उड़ा दिया। हालांकि टाइमिंग बहुत शानदार साबित नहीं हुई और बॉल हवा में ऊंची चली गई। जिसके बाद फिलिप्स ने डीप मिड विकेट में कैच को पूरा किया। ये भागकर लिया गया बेहतरीन कैच था।
सैमसन ने 38 गेंदों पर 4 चौके लगाए। उनके बाद वाशिंगटन सुंदर ने एक सरप्राइज करने वाली पारी खेलते हुए 16 गेंदों पर नाबाद 37 रन बनाए। धवन ने 77 गेंदों पर 72, गिल ने 65 गेंदों पर 50 और अय्यर ने 76 गेंदों पर 80 रनों की पारी खेली। हालांकि पंत और सूर्यकुमार यादव रन नहीं कर पाए।
इसके जवाब में भारत को भी उमरान मलिक ने अपने पहले स्पैल में दो विकेट लेकर मैच में आगे कर रखा है। मलिक ने 6 ओवर में 29 रन देकर दो विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर को भी अपने पांच ओवर के स्पैल में 14 रन देकर 1 विकेट मिला।
हालांकि कप्तान केन विलियमसन वैसी पारी खेलते दिख रहे हैं जिसके लिए वे जाने जाते हैं। उन्होंने अर्धशतक लगा दिया है।
दोनों प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हैं-
भारत (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ऋषभ पंत (कीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लैथम (कीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन












Click it and Unblock the Notifications