IND Vs NAM: दीवानगी की सारी हदें पार? अभिषेक शर्मा को देखते ही चिल्लाने लगी महिला फैन, वीडियो हो रहा वायरल
IND Vs NAM T20 World Cup: खेल के मैदान पर फैंस की दीवानगी कोई नई बात नहीं है, लेकिन कभी-कभी यह उत्साह शालीनता की सीमाओं को पार कर जाता है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और नामीबिया के बीच खेले गए टी20 विश्व कप मैच के दौरान भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने 'फैन-कल्चर' और पुरुष एथलीटों के प्रति फैंस के व्यवहार पर एक गंभीर बहस को जन्म दे दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो (IND Vs NAM T20 World Cup)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक शर्मा बाउंड्री लाइन के पास से गुजर रहे हैं। तभी स्टैंड्स में बैठी कुछ महिला फैंस उन्हें जोर-जोर से पुकारने लगती हैं। वीडियो में "कितना क्यूटिपpie," "हाय क्यूटी," और "कितना सोहना मुंडा है रे" जैसी टिप्पणियां स्पष्ट सुनी जा सकती हैं। अभिषेक ने इन टिप्पणियों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और वे बिना रुके वहां से निकल गए, लेकिन इस घटना के वीडियो ने इंटरनेट पर 'हरासमेंट' और 'डबल स्टैंडर्ड' की बहस छेड़ दी है।

फैंस दे रहे हैं ऐसी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को लेकर फैंस के बीच तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कई यूजर्स का तर्क है कि यदि यही व्यवहार किसी महिला क्रिकेटर के साथ किसी पुरुष फैंस ने किया होता, तो अब तक कानूनी कार्रवाई और राष्ट्रव्यापी आक्रोश देखने को मिलता। एक यूजर ने लिखा कि यह स्पष्ट रूप से उत्पीड़न है, लेकिन चूंकि यह एक पुरुष खिलाड़ी के साथ हो रहा है, इसलिए लोग इसे सामान्य मान रहे हैं।
बीमार चल रहे हैं अभिषेक शर्मा
वहीं, कुछ अन्य लोगों ने इसे 'सस्ती लोकप्रियता' करार देते हुए कहा कि फैंस को यह समझना चाहिए कि खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और उनके साथ गरिमापूर्ण व्यवहार होना चाहिए। चिंताजनक पहलू यह भी है कि अभिषेक शर्मा वर्तमान में गंभीर 'पेट के संक्रमण' से जूझ रहे हैं, जिसके कारण वे नामीबिया के खिलाफ मैच नहीं खेल सके थे।
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि उनकी रिकवरी में समय लग सकता है और वे पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से बाहर रह सकते हैं। ऐसे समय में जब खिलाड़ी शारीरिक अस्वस्थता से गुजर रहा हो, मैदान पर इस तरह का अनावश्यक व्यवधान उसकी मानसिक एकाग्रता को प्रभावित कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications