IND vs IRE: दोनों टीमों के बीच हुए पिछले पांच टी20 मुकाबले, आयरलैंड ने भारत को दी कितनी टक्कर?
India tour of Ireland 2023: भारत और आयरलैंड के बीच 18 अगस्त यानी आज 3 मैचों की T20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। यह जसप्रीत बुमराह के लिए भी उनकी क्रिकेट की नई पारी का आगाज है, जहां पर वे सीधे कप्तान के तौर पर उतर रहे हैं।
बुमराह एंड कंपनी के सामने आयरलैंड को हराने की चुनौती है, जिनके खिलाफ भारत का रिकॉर्ड काफी अच्छा है। दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो पिछले पांच मुकाबले में टीम इंडिया ने बाजी करने में कामयाबी हासिल की है।

दोनों टीमों के बीच पिछला मुकाबला 28 जून 2022 में हुआ था, जो इन दोनों के बीच का सबसे करीबी मैच कहा जा सकता है। इस मैच में आयरलैंड ने अपनी जमीन पर खेलते हुए भारत के 225 रनों के स्कोर को चेज करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए थे।
केवल चार रनों की हार के बावजूद यह एक ऐतिहासिक प्रदर्शन था। उससे पिछला मुकाबला 26 जून 2022 में खेला गया, जब भारतीय क्रिकेट टीम ने एक आसान जीत दर्ज करते हुए आयरलैंड को 16 रनों से मार दी। आयरलैंड ने 12 ओवर के इस मुकाबले में 4 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 9.2 ओवर में ही तीन विकेट खोकर यह टारगेट हासिल कर लिया।
इससे पिछला मुकाबला 29 जून 2018 को हुआ था, जब भारत ने आयरलैंड पर 143 रनों से जबरदस्त जीत दर्ज की थी। इस मैच में आयरलैंड के खिलाफ भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 213 रन बनाए थे और मेजबान आयरलैंड 70 रन पर ही देर हो गया था। 2018 में 27 जून को हुए एक और मुकाबले में भारत ने आयरलैंड को बुरी तरह से मार देते हुए 76 रनों से जीत दर्ज की थी।
ये भी पढ़ें- चोट, संन्यास, कॉन्टैक्ट के चलते ये खिलाड़ी थे बाहर, अब वनडे वर्ल्ड कप में इन दिग्गजों की वापसी से आएगी बहार
डबलिन में हुए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए थे, जिसके जवाब में आयरलैंड 9 विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बना सका। दोनों के बीच पिछला पांचवां मुकाबला 10 जून 2009 को हुआ था, जो काफी पुराना समय है, और यहां भारत ने 15 गेंद शेष रहते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। आयरलैंड ने 18 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 15.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर यह टारगेट हासिल कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications