आयरलैंड के खिलाफ टी20 में बारिश बिगाड़ेगी भारत का खेल, क्या कहता है मौसम का मिजाज

डबलिन, 26 जून: आयरलैंड दो मैचों की T20I श्रृंखला के लिए भारत की मेजबानी कर रहा है जिसका पहला T20I 26 जून (रविवार) को डबलिन में खेला जाएगा, लेकिन मौसम का पूर्वानुमान बारिश का है और यह उन प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर नहीं है जो एक पूरा खेल देखना पसंद करेंगे।

Recommended Video

    IND Vs IRE T20I : जीत के रिकॉर्ड को बनाए रखने पर होगी Team India की नजर | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    IND vs IRE: Rain likely to spoil Indias play as there is strong prediction of bad weather

    इस मैच में वर्षा की 98 प्रतिशत संभावना है जिसका मतलब है कि बारिश तो आएगी ही। खिलाड़ियों के लिए ऐसी स्थिति में उमस बड़ी परेशान करने वाली चीज होगी। क्योंकि खेल होता भी है, तो आर्द्रता अधिक होगी। यह 85-90 के दायरे में होगी। यूरोप में तापमान कम होता है, इसलिए वह केवल 13-15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।

    इस बीच, आयरिश टीम के लिए दूसरे दर्जे की भारतीय टीम को हराने का यह एक धुंधला मौका होगा। भारत के साथ तीन टी20 मैचों में आयरलैंड को सभी हार मिली है।

    आयरलैंड, बारिश और बाकी चीजों से ज्यादा सबकी निगाहें हार्दिक पांड्या पर होंगी जो पहली बार राष्ट्रीय टीम की अगुआई करेंगे। अपने पहले आईपीएल मैच में गुजरात टाइटंस को जीत दिलाने के बाद उनका आत्मविश्वास ऊंचा होगा।

    टी20 विश्व कप का वर्ष होने के कारण, सभी टी20 मैच न केवल भारत के लिए बल्कि इसमें शामिल सभी टीमों के लिए महत्वपूर्ण हैं। भारत इस मैच के जरिए उन खिलाड़ियों को मौका देना चाहेगा जिनको दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नहीं खिलाया गया। लेकिन उमरान मलिक के लिए बारिश ज्यादती का काम करेगी क्योंकि अब उनको एक और सीरीज सही से नहीं मिलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

    संभावित प्लेइंग इलेवन: ईशान किशन (wk), ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन। हार्दिक पांड्या (कप्तान), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान/अर्शदीप सिंह/उमरान मलिक, युजवेंद्र चहल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+