35 से कम रन पर आधी टीम गंवाने वाले आयरलैंड ने की T20I क्रिकेट के इतिहास में रिकॉर्डतोड़ वापसी
Ireland Cricket Team in T20I: आयरलैंड क्रिकेट टीम ने क्या जबरदस्त वापसी की! भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ अगर कोई छोटी टीम 35 रनों से भी कम पर अपनी आधी टीम गंवा दे, तो तय है कि वो 100 रनों तक नहीं पहुंच पाएगी।
अधिक चांस इसी बात के होंगे कि वह टीम 70-75 पर ढेर हो गई हो। लेकिन आयरलैंड ने 31 रनों पर पांच विकेट गंवाने के बावजूद ना केवल 100 रनों का आंकड़ा पार किया, बल्कि 20 ओवर में 139 रनों का सम्मानजनक स्कोर भी बना दिया।

हम बात कर रहे हैं डबलिन में हो रहे उस टी20 मुकाबले की, जिसके साथ भारत और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की फटाफट सीरीज का आगाज हो रहा है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर घातक बॉलिंग करते हुए आयरलैंड के बैटिंग ऑर्डर को नेस्तनाबूद कर दिया।
31 पर 5 के बाद, 59 रनों पर 6 विकेट गिर चुके थे। अब सिर्फ ऑलआउट का तमाशा बाकी था, लेकिन ऐसे उस खिलाड़ी की जीवटता देखने को मिली जो अपनी प्रतिभा के दम पर विपक्षी टीमों द्वारा गंभीरता से लिया जाता है। ये थे कर्टिस कैंफर, जिन्होंने 33 गेंदों 39 रनों की पारी खेली।
लेकिन जिस खिलाड़ी ने सरप्राइज किया, वे थे 7वें नंबर पर आने वाले बैरी मैककार्थी, जिन्होंने 33 गेंदों पर 4 चौके व 4 छक्के के दम पर 51 रनों की पारी खेल दी। इस खिलाड़ी ने जबरदस्त कमबैक कराया। ऐसे कमबैक की टी20 इंटनरेशनल में रिकॉर्ड बन गया।
टी20 इंटरनेशनल में ये सिर्फ दूसरी बार हुआ है जब किसी टीम ने 35 से कम पर आधी टीम गंवाने के बाद सर्वाधिक रन जोड़े हैं। आयरलैंड ने इस मैच में 31 पर पांच विकेट गंवाने के बाद 108 रन और जोड़े। हैरानी की बात ये है कि इस मामले में नंबर एक पर भी आयरलैंड की ही टीम है।
ये भी पढ़ें- IND vs IRE: आयरलैंड के सामने बुमराह का तूफान, पहले ही ओवर में 2 विकेट लेकर बनाया रिकॉर्ड
2022 में आयरलैंड ने ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25 रनों पर 5 विकेट गंवाने के बाद 137 रन बनाए थे। यानी तब आयरिश टीम ने 112 रन और जोड़े थे। कोई और टीम ऐसा रिकॉर्ड नहीं बना सकी है। आयरलैंड के इस हार ना मानने के जज्बे को निश्चित तौर पर सलाम करना चाहिए।
नोट- ध्यान दे ये रिकॉर्ड सिर्फ उन मैचों पर आधारित है, जो दो फुल मेंबर टीमों के बीच हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications