IND vs IRE: भारतीय टीम में होंगे 2 बदलाव, आयरलैंड के खिलाफ अंतिम टी20 में ऐसी होगी प्लेइंग 11

IND vs IRE, Playing 11 Predictions: जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में टीम इंडिया ने आयरलैंड दौरे पर धाकड़ प्रदर्शन किया है। शुरुआती दोनों मैचों में जीत दर्ज करते हुए टीम इंडिया ने सीरीज अपने नाम कर ली है। बुधवार को अब अंतिम मैच खेला जाएगा। डब्लिन में होने वाले इस मैच को आयरिश टीम जीतना चाहेगी।

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन अंतिम मुकाबले में अहम रहने वाली है। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि ज्यादा परिवर्तन होने के आसार काफी कम हैं। भारतीय टीम में एक खिलाड़ी बदला जा सकता है। ज्यादा से ज्यादा दो नाम नए आ सकते हैं।

indian team

ओपनर बल्लेबाज: बतौर ओपनर यशस्वी जायसवाल ने प्रभावित किया है। हालांकि वह ज्यादा बड़ा स्कोर करने में सफल नहीं रहे हैं लेकिन तेजी से खेलने में सफल रहे हैं। उनका स्थान टीम इंडिया में पक्का है। उनके अलावा दूसरे ओपनर के तौर पर टीम के उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ हैं।

मिडिल ऑर्डर और ऑल राउंडर: पिछले दोनों मैचों में तिलक वर्मा फ्लॉप रहे हैं लेकिन उनका नाम एक बार फिर से टीम में होगा। नम्बर तीन पर खेलने के लिए वह होंगे। उनके बाद संजू सैमसन आएँगे और पांचवें स्थान पर रिंकू सिंह खेलेंगे। पिछले मैच में उन्होंने धमाका कर दिया था। शिवम दुबे भी छठे स्थान पर होंगे। उनके बाद खेलने के लिए वॉशिंगटन सुंदर का नाम होगा। दुबे और सुंदर बतौर ऑल राउंडर टीम में होंगे। कीपर के तौर पत जितेश शर्मा को डेब्यू कराया जा सकता है।

गेंदबाज: तेज गेंदबाजी को लीड जसप्रीत बुमराह करने वाले हैं। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में यहाँ बदलाव देखने को मिल्स सकता है। अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा में से किसी एक को बाहर रखते हुए मुकेश कुमार और आवेश खान में से कोई एक टीम में शामिल किया जा सकता है। शाहबाज अहमद भी बेंच स्ट्रेंथ का हिस्सा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+