IND vs IRE: भारत ने आयरलैंड को 33 रनों से हराया, सीरीज पर भी जमाया कब्जा

India vs Ireland: भारतीय टीम ने आयरलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में 33 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की विजयी बढ़त हासिल कर ली है। पहले खेलते हुए भारत ने 5 विकेट पर 185 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में खेलते हुए आयरलैंड ने 8 विकेट पर 152 रन बनाए।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवा दिया। वह 18 के निजी स्कोर पर क्रैग यंग का शिकार बन गए। उनके बल्लेबाज बल्लेबाजी करने के लिए आए तिलक वर्मा खास नहीं कर पाए और 1 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

indian team

ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन ने तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। सैमसन 26 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हो गए। गायकवाड़ के बल्ले से फिफ्टी आई। वह 43 गेंदों का सामना कर 58 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।

रिंकू सिंह अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय पारी में ही धमाका करने में सफल रहे। वह 21 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 38 रन बनाकर आउट हो गए। शिवम दुबे के बल्ले से नाबाद 22 रन आए और टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 185 रन बनाए। बैरी मैकार्थी ने आयरलैंड के लिए 2 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए आयरलैंड की खराब शुरुआत रही। पॉल स्टर्लिंग और लॉर्कन टकर बिना खाता खोले आउट हुए। उनको प्रसिद्ध कृष्णा ने पारी के तीसरे ओवर में आउट कर दिया था। इसके बाद हैरी टेक्टर को रवि बिश्नोई ने 7 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। कर्टिस कैम्फर ने कुछ देर क्रीज पर रहकर 18 रन बनाए।

आयरलैंड के विकेट गिर रहे थे लेकिन एंड्रू बैलबर्नी ने एक छोर पर कड़े होकर रन बनाए और तूफानी फिफ्टी जड़ी। उनके साथ जॉर्ज डॉकरेल भी क्रीज पर कुछ देर रहे लेकिन 13 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। तबाड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे बैलबर्नी भी 51 गेंदों में 72 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बन गए।

इसके बाद आयरलैंड के ऊपर दबाव लगातार बढ़ता रहा। अंत में मेजबान टीम 8 विकेट पर 152 का स्कोर हासिल कर पाई और 33 रन से मैच हार गई। भारत के लिए बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट हासिल किये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+