Aaj Ka Match: फ्री में देख सकेंगे भारत-आयरलैंड मैच, बेहद आसान है प्रोसेस, करना होगा यह काम
India vs Ireland Live Streaming For Free: भारत और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम साबित होने वाली है। आयरलैंड अगर इस मुकाबले को गंवाता है तो फिर वह सीरीज हार जाएगा। दूसरी तरफ पहला मैच जीतने के बाद भारत की कोशिश दूसरे मुकाबले को भी जीतकर ट्रॉफी अपने नाम करने की होगी।
सीरीज जीतने उतरेगा भारत: रविवार को भारत मैदान पर सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगा। जसप्रीत बुमराह की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने आयरलैंड को पहले मैच में 2 रन से हराया था। पहला मैच बारिश के कारण पूरा नहीं खेला जा सका था। भारतीय टीम अगर यह मैच जीतती है तो तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी। इसके बाद भारत के पास आयरलैंड को क्लीव स्वीप करने का मौका होगा।

फ्री में देख सकेंगे लाइव मैच: फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि वह इस सीरीज में होने वाले सभी मुकाबले को फ्री में देख सकेंगे। इस सीरीज के राइट्स जियो सिनेमा और स्पोर्ट्स 18 के पास है। इस मैच को मोबाइल में फ्री में देखने के लिए आपके पास जियो सिनेमा एप का होना जरूरी है। किसी भी जियो नंबर से आप इस एप को आसानी से फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा दोनों टीमों के ऑफिश्यली ट्विटर हैंडल से भी मैच का अपडेट लिया जा सकता है।
युवाओं को दिखाना होगा दम: आयरलैंड के खिलाफ भारत ने टीम में अधिकतर युवा खिलाड़ियों को शामिल किया है। पहले मैच में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। जबकि बल्लेबाजी में अधिकतर खिलाड़ियों को मौका नहीं मिल सका। ऐसे में दूसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों के पास अपना दमखम दिखाने का भरपूर मौका होगा। भारत की कोशिश दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी।












Click it and Unblock the Notifications