IND vs HK: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

एशिया कप 2022 के अपने दूसरे मुकाबले में आज भारत का सामना हांगकांग से हो रहा है। हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णाय लिया।

नई दिल्ली, 31 अगस्त: एशिया कप 2022 के अपने दूसरे मुकाबले में आज भारत का सामना हांगकांग से हो रहा है। हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णाय लिया। भारत की प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया गया है। हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया है वहीं पंत को मौका मिला है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर से पारी की शुरुआत कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ने की। पहले ओवर की चौथी ही गेंद पर रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया। वह टी20 इंटरनेशनल में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

रोहित ने रचा इतिहास

रोहित ने रचा इतिहास

एशिया कप 2022 के दूसरे मैच में रविवार को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 18 गेंदों पर 12 रन की पारी खेली थी। इसके साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए थे। रोहित ने 133 टी20 इंटरनेशनल की 125 पारियों में 32.10 की औसत और 139.73 के स्ट्राइक रेट से 3499 रन बनाए हैं। हांगकांग के खिलाफ 1 रन बनाते ही वह टी20 इंटरनेशनल में 3500 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

टी20I में सर्वाधिक रन

  • रोहित शर्मा: 3500*
  • मार्टिन गुप्टिल: 3497
  • विराट कोहली: 3343
  • पॉल स्टर्लिंग: 3011
  • एरॉन फिंच: 2855

बतौर सलामी बल्लेबाज भारत के लिए सबसे ज्यादा रन

बतौर सलामी बल्लेबाज भारत के लिए सबसे ज्यादा रन

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने हांगकांग के खिलाफ 13 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का लगाया। इसके साथ ही रोहित शर्मा बतौर सलामी बल्लेबाज भारत के लिए 12000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित से पहले वीरेंद्र सहवाग ने बतौर ओपनर भारत के लिए 15758 रन, सचिन तेंदुलकर ने 15335 रन, सुनील गावस्कर ने 12258 रन और शिखर धवन ने 10721 रन बनाए हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

  • भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
  • हांगकांग: निजाकत खान (कप्तान), यासिम मुर्तजा, बाबर हयात, किनचित शाह, एजाज खान, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), जीशान अली, हारून अरशद, एहसान खान, मोहम्मद गजानफर, आयुष शुक्ला।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

  • हांगकांग: निजाकत खान (कप्तान), किनचित शाह, जीशान अली, हारून अरशद, बाबर हयात, आफताब हुसैन, अतीक इकबाल, एजाज खान, एहसान खान, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), गजनफर मोहम्मद, यासिम मुर्तजा, धनंजय राव, वाजिद शाह , आयुष शुक्ला, अहान त्रिवेदी, मोहम्मद वहीद।
  • भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान। इसके अलावा तीन खिलाड़ियों को स्टैंडबाय पर रखा गया है। इनमें श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और दीपक चाहर शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+