IND vs ENG: ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ आज पहला वनडे क्यों नहीं खेल रहे? किन 2 प्लेयर्स का हुआ ODI डेब्यू
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर एकदिवसीय मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन मजबूत दिखाई दे रही है लेकिन कुछ नामों को नदारद देखा गया है। उनमें एक नाम विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का भी है। पंत को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है।
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन के बारे में रोहित शर्मा ने टॉस के समय बताया। उनमें ऋषभ पंत नहीं थे। मुख्य कीपर होने के बावजूद पंत को शामिल नहीं करना हैरान करता है। इसके पीछे क्या कारण रहे होंगे, उनके बारे में जानना भी जरूरी है।

केएल राहुल को बतौर कीपर टीम में रखा गया है और यह जानबूझकर किया गया है। राहुल को परखने के लिए ऐसा हुआ है क्योंकि इसी महीने चैम्पियंस ट्रॉफी खेली जाएगी। वहां टीम इंडिया एक विशुद्ध बल्लेबाज को साथ ले जाने के बारे में सोच रही है।
IND vs ENG: पंत को नहीं रखने का कारण
हालांकि पंत भी अच्छी बैटिंग करते हैं लेकिन राहुल को रखने से गेंदबाजी और ऑल राउंड विभाग में विकल्प बढ़ जाते हैं। इससे टीम को और मजबूती मिलेगी। अगर केएल राहुल यहाँ फ्लॉप हो जाते हैं, तो ऋषभ पंत बतौर विकेटकीपर टीम के साथ हैं। उनको शामिल किया जाएगा। इस समय केएल राहुल को चेक करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
IND vs ENG: कोहली भी बाहर
उधर विराट कोहली इस मैच के लिए टीम में शामिल नहीं किये गए हैं, एक एक बड़ा झटका है। कोहली के खेलने की खबरें ही आ रही थीं लेकिन रोहित शर्मा ने उनको लेकर स्थिति साफ की और कहा कि घुटने में परेशानी के कारण वह टीम में शामिल नहीं हैं। इस तरह भारत के लिए यह बड़ा झटका है।
दो प्लेयर्स ने किया टीम इंडिया के लिए डेब्यू
उधर टीम इंडिया में एक डेब्यू देखने को मिला है। यशस्वी जायसवाल का पहला मैच है और उनको टीम में जगह मिल गई। जायसवाल टेस्ट क्रिकेट और टी20 में पहले से ही टीम में शामिल हैं। एक और खिलाड़ी हर्षित राणा को भी डेब्यू करने का मौका मिला है। राणा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications