IND vs ENG: कौन होगा कहां फिट? इंग्लैंड में किन भारतीय खिलाड़ियों को आसानी से मिलेगी प्लेइंग 11 में जगह
IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा होने के बाद अब यह देखना होगा कि प्लेइंग इलेवन में किसको जगह मिलेगी। नए कप्तान और नये प्लेयर्स के साथ इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम का काम आसान नहीं होने वाला है। हालांकि कुछ पुराने नाम भी हैं।
रोहित शर्मा और विराट कोहली के जाने पर दो बड़ी जगह खाली हुई हैं। इन स्थानों पर बैटिंग करने वाले प्लेयर्स के बारे में जानना अहम है। यशस्वी जायसवाल ओपनर के तौर पर इस टीम में शामिल हैं। उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में पक्की नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनका बल्ला चला था।

ऑस्ट्रेलिया में रोहित शर्मा जब पर्थ टेस्ट में नहीं खेले थे, उस समय केएल राहुल ने ओपन करते हुए प्रभावशाली कार्य किया था। अब रोहित की जगह खाली है, ऐसे में राहुल को टीम इंडिया में बतौर ओपनर शामिल किया जा सकता है। नंबर तीन पर शुभमन गिल के अलावा अन्य कोई प्लेयर इस समय तो नहीं दिख रहा।
गिल ने चेतेश्वर पुजारा के जाने के बाद खुद को नंबर तीन पर स्थापित करने का प्रयास किया है, वह फिर से इसी जगह पर खेलते हुए नज़र आ सकते हैं। उनके बाद विराट कोहली का नंबर चार भी खाली हो गया है। वहां खेलने के लिए कोई अनुभवी प्लेयर चाहिए। आठ साल बाद टीम में लौटे करुण नायर को वहां खेलने के लिए प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया जा सकता है।
नंबर पांच पर खेलते हुए लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत रहेंगे। वह इस जगह खेलकर धमाल मचा सकते हैं। उनके बाद ऑल राउंडरों की जगह बनती है। उनमें नितीश रेड्डी और रविन्द्र जडेजा का नाम प्रमुख है। उनके अलावा शार्दुल ठाकुर को भी बतौर ऑल राउंडर टीम में शामिल किया जा सकता है। ऐसा होने पर नंबर आठ तक की जगह फुल हो जाती है।
तेज गेंदबाजी आक्रमण के लिए बुमराह टॉप गेंदबाज होंगे। उनके अलावा दो और गेंदबाज उनकी सहायता के लिए रहेंगे। उनमें सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा हो सकते हैं। अगर तीन तेज गेंदबाज रहेंगे, तो कुलदीप यादव को बतौर स्पिनर टीम में जगह शायद नहीं मिल पाएगी।
इंग्लैंड में भारत की संभावित प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, करुण नायर, ऋषभ पंत, नितीश रेड्डी, रविन्द्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।












Click it and Unblock the Notifications