Ind vs Eng:हार्दिक पांड्या का आतिशी अर्धशतक, भारत ने इंग्लैंड को दिया 169 का लक्ष्य

Ind vs Eng: इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 168 रन बनाए। भारत की ओर से विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने अर्धशतकीय पारी खेली। विराट कोहली ने 40 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली। हालांकि वह इस स्कोर को बड़ा नहीं कर सके क्योंकि पचासा लगाते ही अगली गेंद पर वह क्रिस जॉर्डन की गेंद पर सैम करन को अपना कैच थमा बैठे। लेकिन दूसरे छोर से हार्दिक पांड्या ने आतिशी बल्लेबाजी जारी रखी और 33 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली। इस पारी में हार्दिक ने 5 छक्के और 4 चौके लगाए। ऋषभ पंत की बात करें तो उन्होंने 4 गेंदों पर 6 रन बनाए, लेकिन हार्दिक को स्ट्राइक देने के लिए उन्होंने अपने विकेट की कुर्बानी दी और रन आउट होकर पवेलियन गए।

Hardik Pandya

टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने भारतीय टीम को बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल एक बार फिर से सस्ते में पवेलियन लौट गए। दूसरे ही ओवर में केएल राहुल 5 रन बनाकर क्रिस वोक्स की गेंद पर आउट हो गए। केएल के आउट होने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टीम को सधी हुई शुरुआत दी और पावर प्ले में भारत के स्कोर को 38 तक पहुंचाया। लेकिन 9वें ओवर में क्रिस जॉर्डन की गेंद पर 27 रन बनाकर रोहित शर्मा आउट हो गए।

इस विश्वकप में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव आज के मैच में कुछ खास नहीं कर सके। 14 रन के स्कोर पर वह आदिल रशीद की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। अहम बात है कि आदिल के ओवर से पहले बेन स्टोक्स के ओवर में सूर्या ने विकेट के पीछे जबरदस्त छक्का लगाया और एक चौका लगाया। वह काफी अच्छे टच में नजर आ रहे थे, लेकिन आदिल रशीद की गेंद पर छक्का मारने के चक्कर में वह अपना कैच फिलिप सॉल्ट को थमा बैठे।

Recommended Video

    T20 World Cup 2022: Semifinal मैच में नहीं चला Suryakumar Yadav का बल्ला | वनइंडिया हिंदी*Cricket

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+