IND vs ENG: भारत को इस इंग्लिश खिलाड़ी ने धोया था, दोहरा शतक जड़ टीम इंडिया को बुरी तरह हराया

India vs England Throwback: इंग्लैंड क्रिकेट टीम भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलेगी। यह एक लम्बा दौरा होने वाला है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तीसरे चक्र के अंतर्गत यह सीरीज खेली जाएगी। इसके पॉइंट्स दोनों टीमों के लिए काफी अहम रहने वाले हैं। इंग्लिश टीम पूरी तैयारी के साथ आ रही है।

पिछली बार इंग्लैंड ने जब भारत दौरा किया था तो धमाकेदार अंदाज में टेस्ट सीरीज की शुरुआत की थी। चार टेस्ट मैचों की सीरीज साल 2021 में खेली गई थी। इंग्लैंड ने चेन्नई में खेले गए पहले ही टेस्ट मैच में भारतीय टीम को 227 रनों के बड़े अंतर से हराया था।

joe root

कोरोना वेव के बाद हुई सीरीज: कोरोना वायरस की पहली लहर के बाद इंग्लैंड की टीम भारत आई थी और धाकड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 578 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। भारतीय टीम के लिए यहीं से परेशानी शुरू हो गई थी।

दिग्गज खिलाड़ी का दोहरा शतक: इंग्लैंड के लिए पहली पारी में जो रूट ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और एक बेहतरीन दोहरा शतक जमाया। उन्होंने 218 रनों की पारी खेली थी। दूसरी पारी में भी जो रूट के बल्ले से 40 रनों की पारी देखने को मिली।

जैक लीच की बेहतरीन गेंदबाजी: उस टेस्ट मैच में इंग्लैंड के लिए स्पिनर के तौर पर खेल रहे जैक लीच ने अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने पहली पारी में 2 विकेट झटके लेकिन दूसरी पारी में 4 विकेट लेने में सफल रहे थे। इंग्लैंड की जीत में उनकी भी एक अहम भूमिका रही थी।

पन्त रहे सर्वाधिक रन वाले खिलाड़ी: ऋषभ पन्त ने इस मैच की पहली पारी में 91 रनों की पारी खेली थी। दोनों पारियों में भारत की तरफ से यही बेस्ट पारी थी। ऋषभ पन्त के अलावा अन्य बल्लेबाजों में वॉशिंगटन सुंदर थे, जिन्होंने पहली पारी में 85 रन जड़े। भारतीय टीम 337 रन पहली पारी में बना पाई और दूसरी पारी में 178 रन बनाकर हार गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+