IND vs ENG: श्रेयस अय्यर के बल्ले ने उगली आग, टी20 स्टाइल में तूफानी पारी खेल बदल दिए हालात और जज्बात

IND vs ENG: नागपुर में इंग्लैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले में भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और दोनों ओपनर फ्लॉप साबित हो गए। टीम इंडिया को खराब स्थिति से बाहर निकालने वाले बल्लेबाज का नाम श्रेयस अय्यर है, वह संकटमोचक बनकर आए।

श्रेयस अय्यर नई गेंद खेलने के लिए आए क्योंकि रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल दोनों का बल्ला खामोश रहा। इसके बाद इंग्लिश टीम मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही थी लेकिन टीम इंडिया के भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर श्रेयस अय्यर आए और गदर मचा दिया।

ind vs eng

अय्यर ने सबसे पहले जोफ्रा आर्चर को निशाना बनाया और उनके ओवर में दो शानदार छक्के जमाए। इससे इंग्लिश टीम की स्थिति थोड़ी कमजोर हुई। उसके बाद अन्य गेंदबाजों को भी अय्यर ने लपेटना शुरू कर दिया और ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की।

IND vs ENG: अय्यर ने अपनाया टी20 स्टाइल

अय्यर ने टी20 स्टाइल अपनाते हुए इंग्लिश गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाने का काम किया और यह रणनीति काम कर गई। दूसरे छोर से उनका साथ शुभमन गिल ने भी दिया। धांसू अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अय्यर ने देखते ही देखते महज 30 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर डाली। वह 36 गेंदों में 59 रन बनाकर आउट हो गए।

IND vs ENG: भारत ने की अच्छी गेंदबाजी

इससे पहले इंग्लैंड की टीम 248 के कुल स्कोर पर आउट हो गई थी, भारतीय गेंदबाज रविन्द्र जडेजा और डेब्यू करने वाले हर्षित राणा ने अपनी गेंदबाजी के सामने इंग्लिश बल्लेबाजों की एक नहीं चलने दी। हालांकि जोस बटलर और बेथल ने क्रीज पर खड़े होकर रन बनाने का प्रयास किया और उनको सफलता भी मिली। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े। जडेजा और हर्षित राणा को 3-3 विकेट मिले।

रोहित शर्मा का खराब प्रदर्शन जारी

इसके बाद जवाबी पारी में खेलते हुए भारतीय ओपनरों का खराब प्रदर्शन रहा। डेब्यू मैच पर यशस्वी जायसवाल 15 के निजी स्कोर पर आर्चर का शिकार बन गए। उनके बाद कप्तान रोहित शर्मा 2 रन बनाकर आउट हुए, रोहित की फॉर्म चिंता का विषय रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+