IND vs ENG: किसके नाम है इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रनों का रिकॉर्ड, जानें टॉप 5 भारतीय बल्लेबाज
Most Test Runs against England from India: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की बड़ी टेस्ट सीरीज होनी है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत खेली जाने वाली इस सीरीज में दोनों टीमों के खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखने लायक रहेगा। टीम इंडिया का प्रदर्शन घरेलू सीरीज में बेहतरीन रहता है। इंग्लैंड के लिए मामला आसान नहीं होगा।
अब तक खेले गए मैचों में दोनों देशों की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज का नाम सचिन तेंदुलकर हैं। तेंदुलकर के बाद इंग्लैंड के जो रूट का नाम आता है। इस सीरीज में रूट के बल्ले से तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूटता हुआ दिख रहा है, फासला महज 9 रनों का है।

भारत की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। तेंदुलकर ने करीबन 52 के औसत से ये रन बनाए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 32 टेस्ट मैच खेलकर 2535 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 7 शतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
इस लिस्ट में दूसरा नम्बर लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर का आता है। गावस्कर ने इंग्लैंड के खिलाफ कुल 38 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। उन्होंने 2483 रन अपने नाम किये हैं। गावस्कर के बल्ले से 4 शतकीय पारियां आई हैं। उनका औसत 38 से थोड़ा ज्यादा का रहा है।
उनके बाद नम्बर तीन पर विराट कोहली का नाम आता है। कोहली के रनों की संख्या इस सीरीज में बढ़ जाएगी। विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ कुल 28 मैच खेलकर 1991 रन अपने नाम किये हैं। विराट कोहली ने इस दौरान 5 शतक जमाए हैं। उनका औसत 42 का रहा है।
राहुल द्रविड़ इस लिस्ट में एक अहम नाम है। द्रविड़ ने इंग्लिश गेंदबाजों की 61 के औसत से कुटाई की है। द्रविड़ ने इंग्लैंड के खिलाफ 21 मुकाबले खेले हैं और 1950 रन अपने नाम किये हैं। राहुल द्रविड़ के बल्ले से 7 शतकीय पारियां आई हैं। उनका बेस्ट 217 रन है।
चेतेश्वर पुजारा ने भी इस खास सूची में जगह बनाई है। चेतेश्वर पुजारा ने इंग्लैंड के विरुद्ध टेस्ट क्रिकेट में कुल 27 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान पुजारा के बल्ले से 1778 रन आए हैं। उन्होंने तकरीबन 40 के औसत से ये रन बनाए हैं। पुजारा ने 5 शतकीय पारियां खेली हैं।












Click it and Unblock the Notifications