Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

टेस्ट क्रिकेट को मनोरंजक बनाओ, तमाशा नहीं, इस अंदाज में स्टोक्स खेलेंगे तो आलोचना भी होगी

एजबेस्टन, 3 जुलाई: केविन पीटरसन ने भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की लापरवाह बल्लेबाजी के लिए उन्हें फटकार लगाई है क्योंकि वह नाजुक समय था, आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी और जॉनी बेयरस्टो के मिलकर पारी को आगे बढ़ाने का समय था लेकिन स्टोक्स इंग्लैंड की नई टेस्ट नीति के चलते आक्रामक रहे जिसके कारण उनको दो आसान भी छूटे, फिर भी उन्होंने तीसरा कैच उछाल दिया और आउट हो गए।

ऐसी पारी खेली जिसमें नियंत्रण की कमी थी

ऐसी पारी खेली जिसमें नियंत्रण की कमी थी

स्टोक्स ने एक ऐसी पारी खेली जिसमें नियंत्रण की कमी थी और यह सही है कि उन्होंने अपना विकेट भारत को तोहफे में दिया।

स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए पीटरसन ने अपनी लापरवाह बल्लेबाजी और अपने विकेट का बचाव नहीं करने के लिए इंग्लैंड के कप्तान की आलोचना की। इतनी छोटी पारी में तीन कैच देना, वो भी जानबूझकर शॉट खेलते हुए, आलोचना देगा ही।

10 मिनट में स्टोक्स ने तीन कैच थमा दिए

10 मिनट में स्टोक्स ने तीन कैच थमा दिए

पीटरसन ने कहा, "मैं स्टोक्स को विकेट गंवाते हुए देख रहा था जो गेंद को सीधे हवा में फेंक रहे थे। यह लापरवाह बल्लेबाजी थी; आप अपने विकेट का बचाव नहीं कर रहे थे। टेस्ट मैच के शतक इतने अहम इसी वजह से होते हैं क्योंकि धैर्य और अनुशासन की जबरदस्त दरकार होती है। 10 मिनट में स्टोक्स ने तीन कैच थमा दिए। टेस्ट विकेट को ऐसे गंवाना अच्छी बात नहीं हो सकती है। इतने अच्छे खिलाड़ी को यह नहीं करना चाहिए।"

स्टोक्स को बेयरस्टो से सीखने के लिए कहा

स्टोक्स को बेयरस्टो से सीखने के लिए कहा

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने यह भी कहा कि स्टोक्स को अति-आक्रामक होने की कोशिश करने और कुछ साबित करने की आवश्यकता नहीं है और उन्होंने स्टोक्स को बेयरस्टो से सीखने के लिए कहा जो टेस्ट क्रिकेट में अच्छा कर रहे हैं।

पीटरसन ने कहा, "स्टोक्स को आउट करने के लिए गेंदबाज को अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंद फेंकने की जरूरत है। उन्हें ऐसा करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इंग्लैंड संघर्ष कर रहा है। मैं उन्हें स्थिर रहने के लिए कहूंगा और बेयरस्टो से सीखो वह क्या कर रहे हैं।" .

टेस्ट क्रिकेट को मनोरंजक बनाओ, तमाशा नहीं

टेस्ट क्रिकेट को मनोरंजक बनाओ, तमाशा नहीं

पीटरसन ने टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के नए नजरिए के बारे में भी बात की और नियंत्रण के साथ खेलने के लिए बेयरस्टो की प्रशंसा की।

पीटरसन ने कहा, "यह एक नया नजरिया है और निश्चित तौर पर मनोरंजक है। स्टोक्स का मानना ​​​​है कि टेस्ट क्रिकेट को इस युग में ऐसे ही खेला जाना चाहिए। लेकिन बेयरस्टो नियंत्रण के साथ खेल रहे हैं। वह शांत हैं, और गेंद को उसके हिसाब से खेल रहे हैं। वह जल्दबाजी में नहीं है, वह शानदार खेल रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+