IND vs ENG: कब और कहां होगा भारत-इंग्लैंड का दूसरा ODI मैच? 2019 से धूल फांक रहे स्टेडियम में मुकाबला

IND vs ENG 2nd ODI: नागपुर एकदिवसीय मुकाबले में जीत दर्ज कर भारतीय टीम ने इंग्लैंड के ऊपर मनोवैज्ञानिक बढ़त के साथ सीरीज में भी 1-0 की लीड हासिल करने में सफलता प्राप्त की है। भारतीय टीम ने इस मैच में 6 विकेट से शानदार जीत हासिल कर ली। टीम इंडिया की जीत के कुछ हीरो रहे हैं।

इंग्लैंड के लिए अब मामला खराब होता दिखाई दे रहा है। अगले मैच में अगर इंग्लिश टीम जीत दर्ज करने में नाकाम रहती है, तो सीरीज हाथ से जाएगी। टी20 सीरीज में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा था और अब एकदिवसीय सीरीज की खराब शुरुआत हुई है।

ind vs eng

दूसरा एकदिवसीय मुकाबला भारत के लिए इसलिए अहम है क्योंकि इसमें जीत दर्ज करते ही ट्रॉफी भी आनी तय होगी। इंग्लैंड के लिए स्थिति करो या मरो वाली होगी। ऐसे में यह जानना भी आवश्यक हो जाता है कि दूसरा वनडे मुकाबला कब और कहाँ खेला जाएगा।

IND vs ENG: दूसरा वनडे कब होगा?

दोनों टीमों के बीच दूसरा एकदिवसीय जल्दी ही होना है। शुरुआती मैच और दूसरे मैच के बीच दो दोनों का गैप रखा गया है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि प्लेयर्स को ट्रेवल और अन्य चीजों के लिए समय लग जाता है, इस वजह से दो दिनों का गैप रखते हुए मैच 9 फरवरी को आयोजित होगा।

IND vs ENG: दूसरा ODI कहां होगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला एक ऐसे स्टेडियम में होने वाला है, जो पिछले पांच सालों से धूल फांक रहा था। अब इस स्टेडियम में मुकाबला होने की बारी आ गई है। यह स्टेडियम ओडिशा में है। कटक के बाराबती स्टेडियम में मुकाबला होगा। पिछली बार वहां भारत और वेस्टइंडीज के बीच साल 2019 में मैच हुआ था। अब पांच साल बाद एक बार फिर से वहां मैच होना है।

दोनों टीमों का कैसा है रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच कटक में मुकाबले पहले भी होते रहे हैं। इस स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच पांच बार आमना-सामना हुआ है। इंग्लैंड के लिए यह स्टेडियम लकी नहीं रहा है। इंग्लिश टीम को 3 मैचों में भारतीय टीम से पराजित होना पड़ा है, 2 मैच में इंग्लैंड को जीत मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+