IND vs ENG: BCCI के नए नियम को Jos Buttler ने बताया गलत! कहा- फैमिली सबसे ज्यादा जरूरी है

IND vs ENG 1st T20 Jos Buttler: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में खिलाड़ियों को लेकर कुछ नई गाइडलाइंस जारी की थी। नई गाइडलाइन के मुताबिक भारतीय खिलाड़ी अब विदेशी दौरे पर अपने परिवार को 14 दिन से अधिक अपने पास नहीं रख सकते हैं। बीसीसीआई के नियम के अनुसार अगर कोई दौरा 45 दिन या उससे अधिक का होता है तो खिलाड़ी अपने परिवार को सिर्फ 14 दिन ही अपने पास रख सकते हैं।

जोस बटलर ने फैसले को बताया गलत (IND vs ENG 1st T20 Jos Buttler)

भारत के खिलाफ टी-20 मैच से पहले इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर से मीडिया ने इस पर सवाल किया। जोस बटलर ने जवाब देते हुए कहा कि क्रिकेट के दौरान खिलाड़ियों का अपने परिवार के साथ रहना और उनका समर्थन प्राप्त करना बहुत जरूरी है। उन्होंने बीसीसीआई द्वारा बनाए गए नए फैमिली वाले नियम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि परिवार का साथ खिलाड़ियों के मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।

IND vs ENG 1

परिवार के साथ रहने से खेल पर नहीं पड़ता कोई फर्क

बटलर ने यह भी कहा कि इससे क्रिकेट पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ता, बल्कि यह खिलाड़ियों को मानसिक रूप से मजबूत बनाता है और उनकी प्रदर्शन क्षमता में सुधार करता है। बीसीसीआई ने इस सीरीज में खिलाड़ियों को अपने परिवारों के साथ रहने की अनुमति देने के लिए नियम बनाए हैं, जिससे खिलाड़ियों को अपनी मानसिक स्थिति को बेहतर बनाने का मौका मिलेगा और वे खेल के लिए और भी ज्यादा तैयार हो सकेंगे। बटलर ने इस पहल का स्वागत किया और कहा कि यह खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा अवसर है।

खिलाड़ियों के लिए परिवार जरूरी

जोस बटलर का मानना हैं कि आधुनिक समय में परिवार के साथ समय बिताना जरूरी होता है। वे यह भी कहते हैं कि क्रिकेट पर इससे कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ता और इसे आसानी से संतुलित किया जा सकता है। परिवार के साथ दौरे पर जाना और उसे इंज्वॉय करने से क्रिकेट के खेल पर भी कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है।

बीसीसीआई ने बनाए नए नियम

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा लागू किए गए नए नियम के तहत अब क्रिकेटरों की फैमिली के लिए विदेशी दौरे के दौरान रहने की अवधि और खर्चे को लेकर कुछ नई पाबंदियां तय की गई हैं। 45 दिनों के विदेशी दौरे पर क्रिकेटर की फैमिली को सिर्फ 2 सप्ताह तक उनके साथ रहने की अनुमति होगी और इसके बाद के खर्चे क्रिकेटर को खुद उठाने होंगे। बीसीसीआई इस खर्च को नहीं उठाएगा यानी अगर क्रिकेटर अपनी फैमिली को और समय तक साथ रखना चाहते हैं तो उन्हें खर्च का ध्यान रखना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+