IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा, इन धांसू खिलाड़ियों को मिली जगह

Indian Team for England Tour: जून में इंग्लैंड में क्रिकेट का सीजन फिर से शुरू हो जाता है। सर्दियों के बाद मौसम में बदलाव होता है और वहां क्रिकेटिंग गतिविधियाँ शुरू कर दी जाती है। भारतीय टीम जून में इंग्लैंड दौरे पर जा रही है और दौरा भी लम्बा होने वाला है। बीसीसीआई ने टीम की घोषणा की है।

दरअसल इस साल भारतीय सीनियर टीम के अलावा भारत ए और भारतीय महिला टीम भी इंग्लैंड दौरे पर जा रही है। सभी टीमों को जून में ही वहां जाना है। आईपीएल के बाद भारतीय टीम के ज्यादातर प्लेयर्स इंग्लैंड में ही दिखाई देने वाले हैं। बोर्ड ने काम शुरू कर दिया है।

indian team

इस बीच महिला टीम की घोषणा हुई है। महिला टीम इंग्लैंड में जाकर सफेद गेंद क्रिकेट खेलने वाली है। टी20 और एकदिवसीय दोनों प्रारूप में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। हरमनप्रीत कौर दोनों फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी करने वाली है।

भारतीय महिलाएं इंग्लैंड में सबसे पहले टी20 सीरीज खेलेगी, इसमें कुल पांच मुकाबले खेले जाने हैं। इसके बाद एकदिवसीय सीरीज खेली जाएगी। हाल ही में भारतीय टीम श्रीलंका में खेलकर लौटी है। श्रीलंका में एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज में भारतीय टीम ने जीत दर्ज के थी। फाइनल में मेजबान श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा था। तीसरी टीम दक्षिण अफ्रीका की थी।

भारतीय टी20 टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (कीपर), यास्तिका भाटिया (कीपर), हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरानी, सुची उपाध्याय, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रान्ति गौड़, सायली सतघरे।

भारतीय वनडे टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, प्रतीक रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, यस्तिका भाटिया, तेजल हसबनिस, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरानी, सुची उपाध्याय, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, सायली सतघरे

भारत और इंग्लैंड का शेड्यूल

पहला टी20- 28 जून, नॉटिंघम
दूसरा टी20- 1 जुलाई, ब्रिस्टल
तीसरा टी20- 4 जुलाई, लंदन
चौथा टी20- 9 जुलाई, मैनचेस्टर
पांचवां टी20- 12 जुलाई, बर्मिंघम
पहला वनडे- 16 जुलाई, साउथैम्पटन
दूसरा वनडे- 19 जुलाई, लंदन
तीसरा वनडे- 22 जुलाई, चेस्टर-ली-स्ट्रीट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+