IND vs ENG: कुमार धर्मसेना की चीटिंग से भड़के भारतीय फैंस, सरेआम इशारा कर बचाया इंग्लैंड का DRS

India vs England: श्रीलंकाई अंपायर कुमार धर्मसेना को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया है। उनके एक इशारे ने इंग्लैंड की मदद कर दी और इस फैंस भड़क गए और आईसीसी से शिकायत भी करने लगे। भारतीय टीम के दौरान धर्मसेना से एक गलती हो गई थी। इससे मामले ने तूल पकड़ लिया।

घटना 13वें की है और जोश टंग गेंदबाजी कर रहे थे। फुल लेंथ गेंद साई सुदर्शन के पैड पर जाकर लगी और वह गिर गए। इस दौरान जोरदार अपील देखने को मिली लेकिन अंपायर कुमार धर्मसेना के ऊपर इस अपील का कोई असर नहीं हुआ और उन्होंने एक संकेत भी दिया।

india vs england

धर्मसेना ने अपनी उंगली से इशारा करते हुए बताया कि यह आउट इसलिए नहीं है क्योंकि गेंद बल्लेबाज के पैड से नहीं बल्कि बैट से लगी है। उसके बाद इंग्लैंड की टीम ने डिसीजन रिव्यू सिस्टम के लिए नहीं जाने का फैसला लिया और इंग्लैंड का DRS बच गया।

सोशल मीडिया पर फैंस का मानना है कि धर्मसेना के इस इशारे ने इंग्लैंड टीम को रिव्यू न लेने के लिए प्रभावित किया, जबकि समय अभी बचा हुआ था। इंग्लैंड के टीम रिव्यू लेने के लिए जा सकती थी लेकिन धर्मसेना ने खुलेआम इशारा करते हुए इंग्लैंड की मदद की।

इससे पहले यशस्वी जायसवाल के मामले में ऑनफील्ड अंपायर अहसान रज़ा ने आउट नहीं दिया था लेकिन इंग्लैंड ने डीआरएस लेने का फैसला लिया। हॉक आई से साफ़ दिखाई दिया कि गेंद स्टंप्स में जाकर लग रही थी और टीवी अंपायर ने आउट का फैसला सूना दिया।

इंग्लैंड की कमान इस मैच में ओली पोप के पास है। उन्होंने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया। पोप अपने होम ग्राउंड पर कप्तानी कर रहे हैं। बेन स्टोक्स चोट की वजह से इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। भारत को यह मैच जीतना होगा, ड्रॉ होने पर सीरीज इंग्लैंड के पक्ष में जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+