93 सालों के टेस्ट इतिहास में पहली बार भारत का दुर्लभ रिकॉर्ड, पाकिस्तान और श्रीलंका भी लिस्ट में शामिल

IND vs ENG: लीड्स टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने जमकर बैटिंग की है, टीम इंडिया के लिए दूसरी पारी में केएल राहुल और ऋषभ पंत ने धांसू शतकीय पारियां खेल इंग्लैंड की परेशानी बढ़ा दी। ऋषभ पंत ने तो पहली पारी में भी शतकीय पारी खेली थी, उन्होंने अनोखा काम कर दिया।

इस बीच भारतीय टीम ने ऐसा दुर्लभ कीर्तिमान स्थापित कर दिया है, जो कम ही टीमों ने बनाया है। भारत ने तो अपने 93 सालों के टेस्ट इतिहास में यह कारनामा पहली बार किया है। मजे की बात तो यह है कि श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमें पहले से इस खास लिस्ट में हैं।

ind vs eng

93 सालों के टेस्ट इतिहास में भारत ने पहली बार एक टेस्ट में पांच शतक जड़े हैं। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था। चार शतक लगने का कारनामा तो देखने को मिला है लेकिन पांच शतकों का कीर्तिमान पहली बार देखने को मिला है। लीड्स टेस्ट में ऋषभ पंत ने 2 शतक जड़े। उनके अलावा केएल राहुल, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने एक-एक शतकीय पारियां खेली।

IND vs ENG: भारत टॉप पांच में शामिल

ओवरऑल लिस्ट में टीम इंडिया पांचवीं टीम है और छह बार यह कारनामा हुआ है, जिसमें पाकिस्तान ने दो बार ऐसा किया है। पाकिस्तान ने साल 2001 में पांच शतक एक टेस्ट में जड़े थे, उस समय बांग्लादेशी टीम सामने थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के सामने 2014 में भी ऐसा ही हुआ था।

साल 1955 में सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एक टेस्ट में पांच शतक आए थे। यह मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ हुआ था। 45 साल बाद पाकिस्तान ने ऐसा किया था और 2007 में इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह आंकड़ा हासिल किया था। 2013 में श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ पांच शतक मारे थे।

IND vs ENG: रोमांचक मोड़ पर लीड्स टेस्ट

लीड्स टेस्ट मुकाबला रोमांचक मोड़ पर आ गया है। इंग्लैंड को भारत ने 371 रनों का लक्ष्य दिया। इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट गंवाए 21 रन बना दिए, इसके बाद अब अंतिम दिन के खेल में इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 350 रन चाहिए। भारत को 10 विकेटों की दरकार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+