Ind vs Eng: 8 साल बाद मिला मौका, 4 गेंद में टूटा सपना, करुण नायर की वापसी बनी दुखद कहानी
Ind vs Eng, Karun Nair on Test Comeback: भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट में करुण नायर के लिए कमबैक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। आठ साल बाद भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करने वाले करुण नायर बिना खाता खोले चार गेंदों में आउट हो गए। बेन स्टोक्स की चालाक गेंदबाजी और ओली पोप के अद्भुत कैच की वजह से करुण नायर का बड़ा रन बनाने का सपना टूट गया।
करुण नायर खाता भी नहीं खोल सके (Ind vs Eng, Karun Nair on Test Comeback)
स्टोक्स ने एक गेंद ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी, जिस पर करुण नायर रन लेने के लिए बैट घुमा बैठे। लेकिन गेंद सीधे शॉर्ट कवर पर खड़े ओली पोप के पास गई, जिन्होंने हवा में डाइव लगाते हुए शानदार कैच पकड़ लिया। नायर कुछ समझ ही नहीं पाए और हैरान-परेशान पवेलियन लौटे। करुण नायर के चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी। यह उनके करियर का अहम मोड़ हो सकता था, लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।

लंच से पहले भारत ने गंवाएं विकेट
इससे पहले शुभमन गिल ने 147 रनों की शानदार पारी खेली थी लेकिन वो भी आउट हो गए। लगातार दो विकेट गिरने से टीम इंडिया थोड़ी मुश्किल में आ गई थी। इसके बाद ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा क्रीज पर आए। पंत ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए अपना सातवां टेस्ट शतक पूरा किया और टीम को संभाला। लेकिन लंच ब्रेक से ठीक पहले पंत भी पवेलियन लौट गए।
लंच तक भारत ने बनाए 454 रन
भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहले सत्र में टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। लंच तक भारत ने 7 विकेट पर 454 रन बना लिए हैं। इस समय क्रीज पर रविंद्र जडेजा दो रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने दूसरे दिन की शुरुआत 359 रन पर 3 विकेट से की थी। ऋषभ पंत और कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर थे और शानदार बल्लेबाज़ी कर रहे थे। पंत ने अपने टेस्ट करियर का सातवां शतक पूरा किया। वहीं गिल भी बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन स्पिनर शोएब बशीर ने उन्हें आउट कर साझेदारी तोड़ दी।












Click it and Unblock the Notifications