IND vs ENG: भारत ने बनाए 471 रन, बुमराह ने पहले ही ओवर में झटका विकेट

IND vs ENG Headingley Weather: भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने ऋषभ पंत, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के शतक की बदौलत 471 रन बनाए। लेकिन दूसरे सेशन की शुरुआत में देरी हो गई है क्योंकि बारिश ने खेल में खलल डाल दिया। पहले से ही अनुमान लगाया जा रहा था कि दूसरे सत्र में बारिश हो सकती है और वही हुआ।

बारिश ने डाला मैच में खलल (IND vs ENG Headingley Weather)

मैदान पर कवर्स बिछा दिए गए थे और खिलाड़ी डगआउट में बारिश के रुकने का इंतज़ार कर रहे थे। बारिश रुकने के साथ ही दोबारा मैच शुरू कर दिया गया। इसके बाद पहले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने विकेट लेकर इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया।

IND vs ENG 1

भारत ने बनाए 471 रन

इससे पहले भारत की पहली पारी इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 471 रन पर खत्म हो गई। इस पारी में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने शानदार शतक लगाए। केएल राहुल ने भी 42 रनों का अहम योगदान दिया। लेकिन इन चार बल्लेबाजों के अलावा कोई भी अन्य खिलाड़ी खास प्रदर्शन नहीं कर सका। भारत ने दूसरे दिन तीन विकेट पर 359 रन से आगे खेलना शुरू किया था, लेकिन अगले सत्र में 112 रन जोड़कर बाकी सात विकेट गंवा दिए।

साई सुदर्शन, करुण नायर और जसप्रीत बुमराह खाता भी नहीं खोल सके। रवींद्र जडेजा ने 11 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 रन बनाया। इंग्लैंड के लिए कप्तान बेन स्टोक्स और जोश टंग ने शानदार गेंदबाजी की और चार-चार विकेट लिए। ब्रायडन कार्स और शोएब बशीर को एक-एक सफलता मिली। गौर करने वाली बात यह रही कि तीन बल्लेबाजों के शतक के बावजूद भारत 500 रन तक नहीं पहुंच पाया। इसका कारण दूसरे दिन की बेहतरीन गेंदबाजी और मौसम की मदद से बने ओवरकास्ट हालात रहे, जिसने तेज गेंदबाजों को फायदा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+