IND vs ENG: इंग्लैंड ने बनाए 407 रन, फिर भी बन गया इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड!
IND vs ENG, England register unwanted record: एजबेस्टन में भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में भले ही इंग्लैंड ने पहली पारी में 407 रन बना दिए हों। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने टेस्ट और फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इतने रन बनाने के बावजूद इंग्लैंड के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
407 रन बनाने के बावजूद बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड (IND vs ENG, England register unwanted record)
दरअसल, इंग्लैंड की टीम 407 रन बनाने के बावजूद छह बल्लेबाजों को "डक" पर आउट होते देख चुकी है। टेस्ट क्रिकेट में यह पहली बार हुआ है जब कोई टीम 400 से ज्यादा रन बनाते हुए 6 या उससे अधिक बल्लेबाजों को बिना खाता खोले खो बैठी हो। इससे पहले यह रिकॉर्ड बांग्लादेश के नाम था, जिन्होंने 2022 में श्रीलंका के खिलाफ 365 रन बनाए थे और उनके भी 6 बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए थे।

इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब
इंग्लैंड की पहली पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। महज 84 रन पर उनके पांच विकेट गिर चुके थे और फॉलो-ऑन का खतरा मंडरा रहा था। ऐसे में जेमी स्मिथ और हैरी ब्रूक ने पारी को संभाला और शानदार साझेदारी की। दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए 303 रन जोड़े। जेमी स्मिथ ने 184 रनों की शानदार पारी खेली, जो इंग्लैंड की ओर से किसी विकेटकीपर द्वारा टेस्ट में सबसे बड़ी पारी है। वहीं हैरी ब्रूक ने 158 रन बनाए।
छह खिलाड़ी शून्य पर लौटे पवेलियन
इन दो बल्लेबाजों को छोड़ दिया जाए तो इंग्लैंड की पारी में कोई भी अन्य बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे पाया। जो रूट के 22 रनों के बाद सबसे बड़ा स्कोर रहा, जबकि छह खिलाड़ी - बेन डकेट, ओली पोप, बेन स्टोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। हालांकि इंग्लैंड ने पहली पारी में 407 रन बनाकर मैच में वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने फ्लैट पिच पर भी बेहतरीन प्रदर्शन कर उन्हें यह अनचाहा रिकॉर्ड दे डाला। भारत ने दूसरी पारी में दिन का खेल खत्म होने तक 64/1 रन बना लिए थे और कुल बढ़त 244 की हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications