हार्दिक पांड्या रिकॉर्ड बुक में मचाएंगे तहलका, बन जाएंगे भारत के लिए इतिहास रचने वाले पहले खिलाड़ी
Hardik Pandya: ऑस्ट्रेलिया में रेड बॉल क्रिकेट में करारी हार झेलने के बाद भारतीय टीम एक बार फिर से सफेद गेंद क्रिकेट में खेलने के लिए तैयार हो रही है। इंग्लैंड के खिलाफ सफेद गेंद सीरीज के अंतर्गत टीम इंडिया टी20 सीरीज में खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। इसके बाद एकदिवसीय सीरीज खेली जानी है।
भारतीय टीम ने पिछले साल ही टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। अमेरिका और वेस्टइंडीज ने मिलकर उस इवेंट का आयोजन किया था और भारत ने फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम को पराजित कर ख़िताब अपने नाम कर लिया था।

हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया के लिए अंतिम ओवर किया था, इसमें डेविड मिलर का विकेट अहम था। उनका कैच सूर्यकुमार यादव ने लॉन्गऑफ़ पर पकड़ा था। इस बीच हार्दिक भी इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं और उनके नाम एक बड़ा कीर्तिमान हो सकता है।
पांच मैचों की सीरीज में हार्दिक अच्छी गेंदबाजी करते हुए यह रिकॉर्ड बना सकते हैं। टी20 क्रिकेट में हार्दिक पांड्या ने अपने बल्ले से 1700 रन बनाए हैं। सबसे छोटे फॉर्मेट में गेंदबाजी भी उन्होंने लाजवाब की है और 89 विकेट हासिल करने में सफल रहे हैं।
Hardik Pandya बड़े रिकॉर्ड के करीब
अब पांड्या को 100 विकेट पूरे करने के लिए 11 विकेटों की दरकार है। ऐसे में वह गेंदबाजी में अपना शतक पूरा कर सकते हैं। पांच मैचों में वह अगर निरंतरता से लगे रहते हैं, तो ऐसा संभव दिखाई देता है। 100 विकेट अपर 1500 से ज्यादा रन बनाने वाला पहला भारतीय बनने का मौका हार्दिक पांड्या के पास है। यह एक बड़ा कीर्तिमान होगा और हार्दिक इसे हासिल कर इतिहास रच सकते हैं।
Hardik Pandya ओवरऑल लिस्ट में दूसरे खिलाड़ी
अगर ओवरऑल देखा जाए, तो वर्ल्ड में वह ऐसा करने वाले दूसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। पहला स्थान बांग्लादेश के शाकिब अल हसन का है। शाकिब अल हसन ने 2500 से ज्यादा रन बनाए हैं और 149 विकेट अपने नाम किये थे।
अर्शदीप भी कीर्तिमान के बेहद करीब
हार्दिक की तरह अर्शदीप सिंह भी बड़ा इतिहास रचने के करीब हैं। वह अपना 100 टी20 विकेट के आंकड़े से महज 5 विकेट दूर ही हैं। वह इस सीरीज में यह कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं। पांड्या और अर्शदीप दोनों के ऊपर ही सीरीज में नजरें रहने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications