IND vs ENG: पहले टेस्ट के लिए हो गया टीम का ऐलान, इन दिग्गजों को मिला मौका, 3 साल बाद धुरंधर की वापसी
IND vs ENG England name 14-man squad: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 20 जून से शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड की इस टीम में तीन साल बाद ऑलराउंडर जेमी ओवरटन की वापसी हो रही है। जेमी ओवरटन टी-20 और वनडे टीम का हिस्सा रहे हैं। लेकिन तीन साल बाद टेस्ट टीम में उनकी वापसी हुई है। जेमी ओवरटन से भारत के खिलाफ इंग्लैंड को बड़े रनों की उम्मीद होगी।
जेमी ओवरटन की हुई तीन साल बाद वापसी (IND vs ENG England name 14-man squad)
जेमी ओवरटन ने आखिरी बार साल 2022 में टेस्ट खेला था। अब भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में उनका चयन किया गया है। इसके अलावा ब्रायडन कार्स, जैकब बेथेल और क्रिस वोक्स भी टीम में शामिल किए गए हैं। हालांकि, पिछले महीने जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में हैमस्ट्रिंग की चोटिल गस एटकिंसन इस बार टीम का हिस्सा नहीं होंगे। इंग्लैंड को गस एटकिंसन की कमी खल सकती है।

काफी बदल गई है इंग्लैंड की टीम
जिम्बाब्वे टेस्ट में चोट से उबरने वाले बेन स्टोक्स भारत के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड की कमान संभालेंगे। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए नई आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र की शुरुआत भी मानी जा रही है। इंग्लैंड ने 18 महीने पहले भारत में खेले गए टेस्ट सीरीज में हार झेली थी, जिसके बाद टीम में काफी बदलाव हो चुके हैं।
भारतीय टीम में भी हुए बदलाव
दूसरी तरफ भारतीय टेस्ट टीम में भी बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जहां विराट कोहली, रोहित शर्मा और आर अश्विन जैसे दिग्गजों के संन्यास के बाद युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। शुभमन गिल पहली बार भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में मैदान पर उतरेंगे। टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हेडिंग्ले में खेला जाएगा, जिसके बाद मैच एजबेस्टन, लॉर्ड्स, एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड और किआ ओवल में होंगे।
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स।












Click it and Unblock the Notifications