IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड टक्कर को तैयार, फ्री में ऐसे उठाएं मैच का लुत्फ
India vs England, 4th Warm-up match: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम के पास वर्ल्ड कप जीतने का शानदार मौका होगा। प्रैक्टिस मैच में इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के साथ खेलने का फायदा भारतीय टीम को मिल सकता है। भारतीय टीम इस मुकाबले के जरिए अपनी ताकत और कमजोरी का आकलन कर सकती है। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों में 2-1 से हराकर ट्राफी अपने नाम किया था।
भारतीय टीम का जोरदार प्रदर्शन: इससे पहले भारत का प्रदर्शन एशिया कप में भी दमदार रहा था। भारत ने एशिया कप का खिताब आठवीं बार अपने नाम किया। अब भारत की नज़रें 2023 में होने वाले इस वर्ल्ड कप पर है। वर्ल्ड कप का आगाज भारतीय टीम वार्म अप मैचों में इंग्लैंड के साथ करने वाली है। कप्तान रोहित शर्मा टीम में संतुलन बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं ऐसे में प्रैक्टिस मुकाबले के दौरान भारतीय गेंदबाज और बल्लेबाजों के पास अपना दमखम दिखाने का पूरा मौका होगा।

खिलाड़ियों को दिखाना होगा दम: भारतीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने तो अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया है। मिडिल ऑर्डर में केएल राहुल और श्रेय़स अय्यर के बल्ले से भी रन निकले हैं। वहीं तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी इन तीनों ने ही कमल का प्रदर्शन किया है। वही कुलदीप यादव ने एशिया कप के दो मुकाबले में नौ विकेट लेने में सफलता हासिल की थी।
अश्विन पर रहेगी नजरें: अश्विन को आखिरी पलों में भारतीय टीम ने अपने साथ जोड़ने का काम किया है। ऐसे में अश्विन की भूमिका वर्ल्ड कप में बहुत अहम हो जाएगी। भारतीय टीम के अनुभवी स्पिनर अश्विन टीम को मिडिल ऑर्डर में विकेट दिलाने का काम करेंगे। ऐसे में शुरुआती दोनों ही प्रेक्टिस मुकाबले में अश्विन के प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी। अश्विन को अक्षर पटेल के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया गया है।
यहां देख सकते हैं लाइव मैच: भारत और इंग्लैंड मुकाबला का लाइव प्रसारण डिज्नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल ऐप पर फ्री में देख सकते हैं। इसके लिए एप को सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं पड़ेगी। मोबाइल में वर्ल्ड कप के सभी मुकाबले को फ्री में देखा जा सकता है। इससे पहले हॉटस्टार ने एशिया कप की भी लाइव स्ट्रीमिंग मोबाइल यूजर्स के लिए फ्री में किया था। भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए तैयारियों को मजबूत करने का मौका होगा।












Click it and Unblock the Notifications