Ind vs Eng: देश के लिए घायल होकर भी खेलने उतरेंगे ऋषभ पंत? टूटे पैर के साथ करेंगे इंग्लैंड से मुकाबला
Ind vs Eng Day 5, Rishabh Pant: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में अब सबकी नजरें पांचवें दिन पर हैं। आखिरी दिन भारत को हार से बचने के लिए जबरदस्त संघर्ष करना होगा। इसी बीच टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने एक बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने पुष्टि की है कि चोटिल विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत पांचवें दिन बल्लेबाज़ी के लिए उतरेंगे।
ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए हैं तैयार (Ind vs Eng Day 5, Rishabh Pant)
ऋषभ पंत को पहले दिन उनके पैर में गंभीर चोट लगी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका दायां पैर फ्रैक्चर हो गया है, जिस कारण वह विकेटकीपिंग नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि उन्होंने पहले इनिंग में भी दर्द के बावजूद बल्लेबाज़ी की और अर्धशतक पूरा किया। अब टीम की ज़रूरत को देखते हुए वह एक बार फिर मैदान पर उतरने को तैयार हैं। पंत के आने से टीम की बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी।

निर्णायक होगा पांचवां दिन
पांचवें दिन का खेल भारत के लिए निर्णायक होगा। चौथे दिन का अंत भारत के 174/2 स्कोर पर हुआ, जहां शुभमन गिल 78* और केएल राहुल 87* रन बनाकर डटे हुए हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 174 रन की साझेदारी की और टीम को शुरुआती दो झटकों से उबारा। कोच कोटक ने इस जोड़ी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि दो विकेट जल्दी गिरने के बावजूद दोनों बल्लेबाज़ों ने आत्मविश्वास के साथ खेल दिखाया। ऐसे विकेट पर खेलना आसान नहीं होता, लेकिन उन्होंने संयम और हिम्मत दिखाई।
पंत, राहुल और गिल पर निगाहें
उन्होंने शुभमन गिल की मानसिकता में आए बदलाव की भी सराहना की। कोच के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद गिल ने अपने खेल में काफी सुधार किया है। वो समझदारी से शॉट्स चुन रहे हैं और गैरज़रूरी गेंदों से बच रहे हैं। अब पांचवें दिन भारत को न सिर्फ इंग्लैंड की बड़ी लीड को पार करना है बल्कि मैच को बचाने की जिम्मेदारी भी निभानी है। ऐसे में गिल, राहुल और अब घायल पंत की वापसी टीम इंडिया के लिए उम्मीद की किरण साबित हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications