IND vs ENG: बेइज्जत होने के बाद भी नहीं सुधरे मोहम्मद आमिर, फिर कसा तंज, कहा- फाइनल नहीं खेलेगी टीम इंडिया

IND vs ENG, T20 World cup 2026: क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर है। लेकिन संन्यास ले चुके पाकिस्तानी खिलाड़ियों की बयानबाजी अक्सर इस खेल की गरिमा और चर्चाओं के केंद्र में रहती है। पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर एक बार फिर अपनी विवादित भविष्यवाणियों को लेकर चर्चा में हैं। सुपर-8 चरण की शुरुआत में आमिर ने कहा था कि भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएगा, लेकिन संजू सैमसन की शानदार पारी और भारत की वेस्टइंडीज पर जीत ने उनके इस दावे को गलत साबित कर दिया। अब आमिर ने भारतीय टीम को लेकर नया कटाक्ष किया है।

फाइनल नहीं पहुंचेगी भारत (IND vs ENG, T20 World cup 2026)

पाकिस्तानी स्पोर्ट्स शो 'हारना मना है' में बातचीत के दौरान मोहम्मद आमिर ने तर्क दिया कि भारतीय टीम फिलहाल संतुलित क्रिकेट नहीं खेल रही है। उनके अनुसार भारत खिताब जीतने की 'हॉट फेवरेट' नहीं है क्योंकि उनकी फील्डिंग और गेंदबाजी में कमियां नजर आ रही हैं। आमिर ने टीम इंडिया के प्रदर्शन का विश्लेषण करते हुए कहा कि अगर क्रिकेट के नजरिए से देखें तो भारत अच्छी क्रिकेट नहीं खेल रहा है। उनकी फील्डिंग देखिए, उन्होंने 3-4 कैच छोड़े हैं।

IND vs ENG 1

गेंदबाजों पर आमिर ने साधा निशाना

उन्होंने आगे कहा कि जसप्रीत बुमराह को छोड़कर हर गेंदबाज रन लुटा रहा है। आमिर ने हार्दिक पंड्या पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह बड़े मैचों में प्रदर्शन नहीं कर पाते और उनके चार ओवरों में 40 रन जाना चिंता का विषय है। वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में शिम्रोन हेटमायर के विकेट को आमिर ने विवादास्पद करार दिया। उनका मानना है कि अगर हेटमायर क्रीज पर टिके रहते और स्कोर 220-230 तक पहुंचता, तो भारत टूर्नामेंट से बाहर हो सकता था।

इसके अलावा उन्होंने वरुण चक्रवर्ती और भारतीय स्पिन आक्रमण पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सेमीफाइनल में पहुंचने वाली अन्य टीमें स्पिन को बेहतर तरीके से खेलती हैं। आमिर की आलोचनाओं से इतर आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा। अगर भारत यह मैच जीतता है तो वह चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी।

इतिहास रचने के दहलीज पर भारत

यदि भारत जीतता है, तो वह तीन टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बनेगी। साल 2024 का चैंपियन भारत, लगातार दो बार खिताब जीतने वाला पहला देश बन सकता है। भारत मेजबान के तौर पर यह ट्रॉफी उठाने वाला पहला देश बनने के करीब है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+