इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट का आज से आगाज, एजबेस्टन के मैदान पर भारतीय टीम का है यह शर्मनाक रिकॉर्ड

नई दिल्ली, जुलाई 01। भारत और इंग्लैंड के बीच आज से पांचवां टेस्ट मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन ग्राउंड पर शुरू होगा। आपको बता दें कि यह रिशेड्यूल मुकाबला है, जो पिछले साल कोविड के कारण टाल दिया गया था। पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे है। ऐसे में इस सीरीज को जीतने का टीम इंडिया के पास सुनहरा मौका है, लेकिन इंग्लैंड की टीम चाहेगी कि इस मुकाबले को जीतकर सीरीज को कम से कम बराबर किया जाए और हार से बचा जाए।

India vs England test match

भारतीय टीम के लिए मुश्किल परिस्थितियां

वैसे इस मुकाबले से पहले परिस्थितियां भारतीय टीम के लिए अच्छी नहीं हैं, क्योंकि टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा कोविड की वजह से टीम का हिस्सा नहीं हैं तो वहीं इंग्लैंड भी नए कप्तान बेन स्टोक्स के नेतृत्व में उतरेगी। सीरीज के बाकि मैचों में इंग्लैंड की तरफ से जो रूट कप्तान थे, लेकिन कुछ ही महीनों पहले जो रूट की जगह बेन स्टोक्स को टीम का नया कप्तान बनाया गया है।

55 साल से टीम इंडिया के पीछे है यह शर्मनाक रिकॉर्ड

इसके अलावा भारतीय टीम के लिए एक 55 साल पुराना रिकॉर्ड भी डर की वजह बना हुआ है। दरअसल, वो रिकॉर्ड यह है कि टीम इंडिया बर्मिंघम के एजबेस्टन ग्राउंड पर आज तक कोई टेस्ट मैच नहीं जीती है। भारतीय टीम ने इस मैदान पर 7 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से एक भी मैच में भारत को जीत नहीं मिली है।

जुलाई 1967 में खेला गया था पहला टेस्ट मैच

आपको बता दें कि बर्मिंघम के एजबेस्टन ग्राउंड पर भारतीय टीम ने जुलाई 1967 में पहला टेस्ट मैच खेला था, जिसमें टीम को 132 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। तब से लेकर अब तक टीम इंडिया यहां 6 और मुकाबले खेल चुकी है, लेकिन एक भी मैच में उसे जीत नहीं मिली है। हालांकि 1986 में एक मैच यहां ड्रॉ जरूर हुआ था, लेकिन पहली जीत का इंतजार अभी भी है। जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में अगर भारतीय टीम यह रिकॉर्ड तोड़ देती है तो यह वाकई गौरव की बात होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+