भारत-इंग्लैंड मैच के बीच टूटा फैंस का दिल, 32 साल की उम्र में इस भारतीय ने लिया संन्यास, जानें वजह

IND vs ENG, Veda Krishnamurthy: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इसी बीच भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज वेद कृष्णमूर्ति ने 25 जुलाई 2025 को प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। 32 साल की वेद ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए अपने सफर के हर हिस्से के लिए आभार जताया।

सोशल मीडिया पर पोस्ट किया इमोशनल पोस्ट (IND vs ENG, Veda Krishnamurthy)

उन्होंने लिखा कि क्रिकेट ने उन्हें सब कुछ दिया खुशी, दर्द, पहचान और एक परिवार। अब समय आ गया है कि वह मैदान को अलविदा कहें, लेकिन खेल से उनका जुड़ाव बना रहेगा। कर्नाटक के छोटे शहर कदूर से निकलकर वेद कृष्णमूर्ति ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई। महज 18 साल की उम्र में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करते हुए 51 रन की पारी खेली थी।

IND vs ENG 1

2017 के महिला वर्ल्ड कप में किया था कमाल

वेद का असली जलवा 2017 के महिला वर्ल्ड कप में दिखा, जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 45 गेंदों पर 70 रन ठोककर भारत को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। वेद का करियर 2011 से 2020 तक चला जिसमें उन्होंने 124 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। इसमें 48 वनडे और 76 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले शामिल हैं। उन्होंने वनडे में 25.90 की औसत से 829 रन बनाए जबकि टी20 में 18.61 की औसत से 875 रन बनाए। उनकी आखिरी अंतरराष्ट्रीय पारी 2020 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में थी।

गुजरात जायंट्स के लिए खेला था अंतिम मैच

हाल ही में वेद ने गुजरात जायंट्स की ओर से महिला प्रीमियर लीग में आखिरी मुकाबला खेला था। अब उन्होंने कहा है कि वे क्रिकेट से दूर नहीं जाएंगी, बल्कि इस खेल को वापस कुछ देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने लिखा कि मैंने दिल से खेला, गर्व के साथ हर कदम बढ़ाया। हमेशा टीम के लिए, हमेशा भारत के लिए अपना बेस्ट दिया। फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+