'इंग्लैंड क्रिकेट में होते तो उठाकर बाहर फेंक देते, नंबर 3 पर आने के हकदार नहीं हैं कोहली'
बर्मिंघम, 9 जुलाई: भारतीय कप्तान विराट कोहली एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फेल हो गए क्योंकि जब वे एजबेस्टन में चल रहे दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में वापस आए तो 1 रन बनाकर चलते बने। विराट कोहली समेत कुछ सीनियर खिलाड़ियों को इंग्लैंड के खिलाफ चल रही T20 सीरीज के पहले मुकाबले में आराम दिया गया था लेकिन वरिष्ठ खिलाड़ियों ने दूसरे मुकाबले में वापसी की है। यहां पर लगभग सभी सीनियर खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन विराट कोहली के हाल नहीं बदले हैं।

शॉट मारने के प्रयास में धरे गए
विराट कोहली इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड्सन पर एक बड़ा शॉट मारने के प्रयास में पावर-प्ले में आउट हो गए। विराट कोहली फरवरी 2022 के बाद पहली बार T20 इंटरनेशनल मुकाबला खेल रहे थे लेकिन उनकी फॉर्म किसी भी फॉर्मेट में काम नहीं कर रही है। विराट कोहली सातवें ओवर में आउट हुए और लेग साइड पर शॉट मारने के प्रयास में धरे गए। कोहली के बल्ले पर गेंद नहीं आ पा रही है जिसके चलते यह बल्लेबाज इस बार भी आउट हो गया।

दीपक हुड्डा के स्थान पर कितने सही हैं कोहली?
कोहली को देखकर ऐसा लग रहा था कि वे आते ही कुछ बनाना चाहते थे लेकिन पूर्व कप्तान पावर प्ले के तुरंत बाद कुछ ज्यादा ही जल्दबाजी करते दिखाई दिए। इससे पहले टी-20 फॉर्मेट में विराट कोहली की जगह पर भी सवाल खड़े होने शुरू हो गए थे क्योंकि दीपक हुड्डा और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी मध्यक्रम में पहले ही काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। कोहली ने बहुत अच्छी फॉर्म में चल रहे दीपक हुड्डा को रिप्लेस किया था जिसके बाद तो यह सवाल और भी ज्यादा उठेंगे कि हुड्डा जैसे काबिल युवा और बहुत ही अच्छी फॉर्म में चल रहे खिलाड़ी को क्या विराट कोहली के स्थान पर बाहर करना सही था?

फैंस काफी निराश हैं
हुड्डा ने आयरलैंड के खिलाफ शतक लगाया था, फिर अर्धशतक लगाया और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में भी 30 प्लस की तेज पारी खेली थी। कोहली का यह हाल देखकर जाहिर है ट्विटर पर फैंस काफी निराश हैं और उनका मानना है कि यह खिलाड़ी नंबर 3 की पोजीशन का हकदार ही नहीं है।

अगर यही काम उन्होंने इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड में किया होता तो..
अजय राठौड़ नाम के यूजर गांगुली द्रविड़ और कोहली को टैग करते हैं और कहते हैं कि द्रविड़, गांगुली को अपनी आंखें खोली रखनी चाहिए। विराट कोहली लगातार नॉनपरफार्मर रहे हैं अगर यही काम उन्होंने इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड में किया होता तो उनको अभी तक बाहर फेंक दिया गया होता। कुछ हिम्मत दिखाओ और कोहली को बाहर करो।
तो कुछ ने कोहली को आराम लेने की सलाह दी है तो वही सुजीत नाम के यूजर कहते हैं कि कोहली को पहले आराम देना चाहिए और फिर कुछ समय के लिए रणजी ट्रॉफी खेलनी चाहिए। उसके बाद ही वे इंटरनेशनल क्रिकेट में वापस आए तो अच्छा है।

दिल टूटने वाली इमोजी से ट्विटर भरा हुआ था
फैंस का कहना है कि बड़े नाम मैच नहीं जिताते हैं बल्कि यह आपकी कठिन मेहनत और समर्पण होता है जिससे आप मुकाबले जीते हैं। वही कोहली के कुछ फैन भी हैं जिन्होंने उनके आउट होने पर दुख व्यक्त किया है। जिसको आप यहां पर देख सकते हैं। दिल टूटने वाली इमोजी से ट्विटर भरा हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications