IND vs ENG 2nd ODI: विराट कोहली खेलेंगे या नहीं? दूसरे मैच से पहले कोच ने कर दिया बड़ा ऐलान

IND vs ENG 2nd ODI: भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने विराट कोहली को लेकर बड़ा अपडेट देने का काम किया है। सीतांशु कोटक ने पुष्टि की है कि विराट कोहली रविवार 9 फरवरी को कटक के बाराबती स्टेडियम में जोस बटलर की इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में खेलने के लिए फिट हैं। कोटक ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोहली की फिटनेस के बारे में खबर की पुष्टि की।

पहले मैच में नहीं खेले थे कोहली (IND vs ENG 2nd ODI)

विराट कोहली ने अपने दाहिने घुटने में चोट के कारण गुरुवार 6 फरवरी को नागपुर के वीसीए स्टेडियम में पहले वनडे से बाहर हो गए थे। विराट कोहली की जगह पहले मैच में श्रेयस अय्यर को खेलने का मौका मिला। इससे पहले नागपुर में प्लेयर ऑफ द मैच बने शुभमन गिल ने भी कहा था कि विराट पहला वनडे मिस करने के बाद दूसरा वनडे खेलने के लिए फिट हैं।

IND vs ENG 1

शुभमन गिल ने कही थी ये बड़ी बात

शुभमन गिल ने कहा था कि जब वह सुबह उठे तो उनके घुटने में सूजन थी। अभ्यास सत्र तक वह ठीक थे। चिंता की कोई बात नहीं है। वह निश्चित रूप से अगले मैच के लिए फिट होंगे। कोहली अगला मैच खेलते हैं तो उन्हें अपने विजयी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना पड़ सकता है। अय्यर के 36 गेंदों पर नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 59 रन की मैच विजयी पारी खेलकर अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है।

भारत ने पहले वनडे में दर्ज की थी जीत

पहले मैच में 249 रनों का पीछा करते हुए भारत ने रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के शुरुआती विकेट गंवा दिए, जिसके बाद अय्यर ने 30 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। अय्यर ने गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 93 रन जोड़े, जिन्होंने 96 गेंदों पर 87 रन बनाए। अगर कोहली रविवार को मैदान पर उतरते हैं तो जायसवाल को अनुभवी बल्लेबाज के लिए जगह बनानी पड़ सकती है। उस स्थिति में गिल रोहित के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+