Ind vs Eng 2nd ODI: मैच से पहले जगन्नाथ मंदिर दर्शन करने पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, वीडियो हो रहा जमकर वायरल

Ind vs Eng 2nd ODI: भारतीय टीम रविवार 9 फरवरी को कटक में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा वनडे मैच खेलने वाली है। इस मुकाबले से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ सदस्यों ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किए। भारत ने इंग्लैंड को पहले वनडे मैच में बुरी तरह हराया था। भारत की कोशिश अपने इस दमदार प्रदर्शन को दूसरे वनडे में भी जारी रखने की होगी।

जगन्नाथ मंदिर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी (Ind vs Eng 2nd ODI)

दूसरे मैच से पहले भारतीय खिलाड़ी दर्शन के लिए जगन्नाथ मंदिर पहुंचे हैं। वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ियों को जगन्नाथ मंदिर में प्रार्थना करते हुए देखा गया। इन खिलाड़ियों के चारों ओर सुरक्षाकर्मियों की भारी तैनाती थी, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। खिलाड़ियों को बहेराणा द्वार से होते हुए रत्न सिंहासन तक ले जाया गया, जहां उन्होंने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा-अर्चना की।

Ind vs Eng 1

बेहतरीन फॉर्म में हैं अक्षर पटेल

वाशिंगटन और वरुण शुरुआती मैच में नहीं खेले, लेकिन अक्षर ने घरेलू टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। अक्षर पटेल ने जोस बटलर का अहम विकेट लिया और मैच जिताऊ अर्धशतक लगाकर टीम को एक यादगार जीत दिलाई। अक्षर पटेल लगातार गेंद और बल्ले से टीम के लिए अपना दमखम दिखाने में सफल रहे हैं। आने वाले मैचों में भी उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

भारत ने बनाई सीरीज में बढ़त

बता दें कि टीम इंडिया ने 6 फरवरी गुरुवार को नागपुर में विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन में पहले वनडे में इंग्लैंड पर चार विकेट से जीत दर्ज की थी। भारत ने नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में तीन मैच की वनडे सीरीज के पहले मैच में 1-0 से बढ़त बना ली है। ऐसे में दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड की कोशिश वापसी करने की होगी। जबकि भारतीय टीम दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+