IND vs ENG: शुभमन गिल की इस गलती पर भड़के सुनील गावस्कर, बचाव में उतरे केएल राहुल, जानिए क्या कहा

IND Vs ENG, 1st Test: भारतीय टीम ने पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 175 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों की कोशिश इस बढत को और बड़ा बनाने की होगी। भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल पहले टेस्ट मैच में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए गिल टीम के लिए सिर्फ 23 रन बनाने में कामयाब हो सके।

गिल ने खेला खराब शॉट: शुभमन गिल ने बेहद खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया, जिसके बाद उनकी आलोचना की जा रही है। भारत के पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने गिल के शॉट सेलेक्शन को लेकर सवाल उठाया है। पिछले एक साल से शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में फार्म से जूझ रहे हैं। कमेंट्री करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि आखिर गिल इस तरह का शॉट खेलकर क्या साबित करना चाहते थे।

IND Vs ENG 1

सुनील गावस्कर का फूटा गुस्सा: शुभमन गिल पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए गावस्कर ने आगे बताया कि कोई इस बात को समझ पाता अगर शुभमन गिल ने ऐसा शॉट क्यों खेला? अगर उन्हें बाउंड्री लगानी थी तो वह हवा में खेलने की कोशिश करते लेकिन यह सिर्फ खराब ऑन ड्राइव था और उन्होंने इतना मेहनत किया और फिर ऐसा शॉट खेल कर आउट हो गए। शुभमन ने पिछले 1 साल के दौरान कई बार अच्छी शुरुआत के बाद बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं।

केएल राहुल ने किया बचाव: पहले टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले केएल राहुल ने शुभमन गिल का बचाव किया है। दिन का खेल खत्म होने के बाद केविन पिटरसन से बात करते हुए केएल राहुल ने कहा कि जब शुभमन की बात आती है तो टीम को उन पर भरोसा है।

वह मैदान पर ऐसी स्थिति में आए थे जहां उन्हें दिन के खेल के अंत तक अपनी विकेट का बचाव करना था। उन्होंने कहा कि कभी-कभी जब आप इस तरह की मानसिकता में आ जाते हैं। आपको फ्री होकर खेलने में परेशानी आती है। बता दें कि अब तक नंबर तीन पर गिल 9 टेस्ट पारी खेल चुके हैं जिसमें 23.62 की खराब औसत से उन्होंने 189 रन बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+