क्या चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो जाएंगे कप्तान रोहित शर्मा? बल्ले पर लगी जंग! खराब फॉर्म को लेकर मचा बवाल
IND vs ENG 1st ODI Rohit Sharma: इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बल्ले से फ्लॉप साबित हुए। रोहित शर्मा से टीम को एक जबरदस्त शुरुआत की उम्मीद थी। लेकिन हिटमैन ऐसा करने में सफल नहीं हो सके। विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत को चार विकेट से जीत मिली। लेकिन कप्तान रोहित का बल्ला एक बार फिर हल्ला बोलने में नाकाम रहा।
रोहित की खराब फॉर्म जारी (IND vs ENG 1st ODI Rohit Sharma)
रोहित शर्मा इस मुकाबले में सिर्फ दो रन ही बना सके। यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करने के लिए मैदान पर आए रोहित शर्मा टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाये। साकिब महमूद ने रोहित को अपनी गेंद पर आउट कर पवेलियन भेजकर भारत को बड़ा झटका दिया। रोहित शर्मा के अलावा अपने डेब्यू मैच में यशस्वी जायसवाल भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बढ़ी टीम की टेंशन
भारत को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद चैंपियंस ट्रॉफी खेलना है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। नागपुर वनडे में कप्तान रोहित ने 7 गेंदें खेलीं, लेकिन इस दौरान वह अपनी लय में नजर नहीं आये। ऐसे में रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी में टीम के लिए किस तरह का प्रदर्शन करते हैं, ये देखना दिलचस्प रहेगा।
16 पारियों में ऐसा रहा है रिकॉर्ड
रोहित ने तीनों फॉर्मेट की पिछली 16 पारियों में सिर्फ 166 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा की बल्लेबाजी औसत इस दौरान महज 10.37 का रहा है। रोहित के इस प्रदर्शन को देखते हुए फैंस लगातार उनकी फॉर्म को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं। कुछ फैंस तो गुस्से में रोहित शर्मा को चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर करने की भी मांग कर रहे हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड टीम: बेन डकेट, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और साकिब महमूद।
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी।












Click it and Unblock the Notifications