IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाड़ी का धांसू शतक, शमी ने पहले ही मैच में मारा पंजा, भारत को 229 का लक्ष्य

IND vs BAN: चैम्पियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी करने के बाद मामला जाने दिया। पावरप्ले में ही बांग्लादेशी टीम की कमर टूट गई थी लेकिन बाद में दो बल्लेबाजों ने क्रीज पर जमकर धमाल मचा दिया और रन भी बनाते चले गए।

बांग्लादेश की वापसी में भारतीय फील्डिंग का भी अहम रोल रहा। शुरुआत में 5 विकेट लेने के बाद भारतीय टीम की फील्डिंग खराब हो गई और वहां से बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने धीरे-धीरे रन बनाते हुए अपनी टीम को बेहतरीन स्थिति में पहुंचाने का काम किया।

ind vs ban

एक समय ऐसा था, जब बांग्लादेश ने अपने 5 विकेट महज 35 रनों के कुल स्कोर पर ही गंवा दिए थे। इसके बाद तोहिद हृदोय और जाकिर अली ने मिलकर एक धाकड़ भागीदारी की। दोनों ने छठे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती की तरफ धकेल दिया।

जाकिर अली फिफ्टी जड़ने के बाद 68 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। हृदोय क्रीज पर टिके रहे और अपने करियर का पहला शतक जमा दिया। भारतीय टीम की भी कुछ गलतियाँ रही हैं, जिसका फायदा बांग्लादेश की टीम ने जमकर उठाया।

IND vs BAN: तोहिद हृदोय की बेहतरीन पारी

अक्षर पटेल के लगातार दो विकेटों के बाद जाकिर अली हैट्रिक बॉल खेल रहे थे लेकिन रोहित ने कैच छोड़ दिया इसके बाद हृदोय का कैच हार्दिक पांड्या ने छोड़ा। वहां से दोनों ने पूरा लाभ उठाया और अपनी टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। तोहिद हृदोय ने 100 रन बनाए और बांग्लादेश की टीम अंतिम ओवर में 228 रन बनाकर आउट हो गई।

IND vs BAN: शमी ने मारा पंजा

मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया के लिए बेहतरीन काम किया और 5 विकेट अपने नाम किये। शमी ने एकदिवसीय क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे किये। वह सबसे तेज 200 वनडे विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। उनसे आगे इस लिस्ट में मिचेल स्टार्क का नाम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+