IND vs BAN: रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट से भी हुए बाहर, BCCI का अहम फैसला
चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ चटगाँव टेस्ट में नहीं खेल पाए रोहित शर्मा अब दूसरे मैच से भी बाहर हो गए हैं। वह पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं।

IND vs BAN, Rohit Sharma: बांग्लादेश दौरे पर चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर रहने वाले रोहित शर्मा दूसरे मुकाबले से भी बाहर हो गए हैं। ढाका में होने वाले मैच में भारतीय कप्तान नहीं खेलेंगे। इसके बाद अब उपकप्तान केएल राहुल ही अगले मैच में कप्तानी करेंगे। चटगाँव में खेला गया पहला टेस्ट मुकाबला टीम इंडिया ने जीत लिया था। भारतीय टीम सीरीज में आगे चल रही है। रोहित शर्मा अब बांग्लादेश ट्रेवल नहीं करेंगे।
रोहित शर्मा नही हुए हैं ठीक
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में लगी अंगूठे की चोट से रोहित शर्मा अब तक ठीक नहीं हो पाए हैं। उनको अब भी जकड़न है। आने वाले समय में अहम सीरीज और टूर्नामेंट देखते हुए बोर्ड ने किसी तरह का जोखिम नहीं लेने का निर्णय लिया। रोहित शर्मा को दूसरे टेस्ट से बाहर रखने से उनको ठीक होने के लिए समय मिल जाएगा। उनके अंगूठे में फील्डिंग के दौरान चोट लग गई थी।
Recommended Video
बैटिंग में नहीं है रोहित शर्मा को समस्या
खबरों के अनुसार भारतीय कप्तान को बल्लेबाजी करने में कोई परेशानी नहीं थी। वह मुंबई में हैं। फील्डिंग करने पर उनको फिर से चोट लगने का खतरा था। इसे देखते हुए उनको बाहर रखने का फैसला लिया गया। एक बार फिर से उसी जगह चोट लगने पर यह एक बड़ी समस्या के रूप में सामने आ सकती है। जनवरी में भारतीय टीम को काफी क्रिकेट खेलना है। ऐसे में रोहित शर्मा का फिट होना जरूरी है।
भारतीय टीम को मिली है बढ़त
बांग्लादेश को पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के खिलाफ 188 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर बढ़त बना चुकी है। अगले मैच में भी टीम इंडिया जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप करना चाहेगी। भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा की जगह पिछले मैच में शुभमन गिल खेले थे। ओपनर के तौर पर खेलते हुए गिल ने दूसरी पारी में शानदार शतक जमाया था। यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक था। उनके अलावा चेतेश्वर पुजारा ने भी शतक जड़ा था। दूसरे मैच में भी दोनों पर नज़रें रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications