बांग्लादेशी क्रिकेटरों के लिए मायूसी, FIFA World Cup सेमीफाइनल देखा तो कोच हो जाएंगे नाराज
बांग्लादेश के कोच नहीं चाहते हैं कि उनके क्रिकेटर फीफा वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना और क्रोएशिया के बीच होने जा रहा सेमीफाइनल मुकाबला ना देखें। उन्होंने एक पीछे सॉलिड वजह भी बताई है।

फीफा वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच किसी भी दिन क्रिकेट की किसी द्विपक्षीय सीरीज के मुकाबले से बड़ा होगा लेकिन यहां सवाल टेस्ट मैच का है जो पांच दिन की अहमियत रखता है। ऐसे में बांग्लादेश के कोच रसेल डोमिंगो नहीं चाहते कि टेस्ट मैच से पिछली रात को उनको खिलाड़ी सोने की बजाए अर्जेंटीना और क्रोएशिया के बीच फीफा विश्व कप सेमीफाइनल देखने के लिए देर रात 3 बजे तक जागते रहें। उन्होंने कहा कि ऐसा होता है तो उन्हें बहुत निराशा होगी।
विश्व कप टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला लोकल टाइम के अनुसार आज रात 1 बजे प्रसारित किया जाएगा और बांग्लादेश के कोच ने कहा है कि उनके खिलाड़ियों को अगली सुबह भारत का सामना करने के लिए आवश्यक घंटों की नींद लेनी होगी। वर्ना वे मैच में थकान से जूझते रहेंगे। असल में बांग्लादेश में फुटबॉल का भी काफी क्रेज है। लियोन मेसी की अर्जेंटीना आज के मुकाबले में फेवरेट के तौर पर उतरेगी लेकिन उस क्रोएशिया को कौन कम आंक सकता है जिसने सेमीफाइनल में ब्राजील के स्टार नेमार को दिमागी तौर पर असंतुलित कर दिया है।
ईएसपीएनक्रिकइन्फो ने डोमिंगो के हवाले से कहा, "हमें बिस्तर पर जाना है, यह आसान है। आप सुबह 3 बजे तक फुटबॉल नहीं देख सकते और सुबह 9:30 बजे शुरू होने वाला टेस्ट खेल सकते हैं। यह बेवकूफी है। अगर वे ऐसा करते हैं तो मुझे निराशा होगी।"
बांग्लादेश ने वनडे सीरीज में भारत को 2-1 से हराया है। लिटन दास एंड कंपनी ने पहले दो मैचों में अविश्वसनीय भावना दिखाई और मैच जीते। भारतीय टीम ने ईशान किशन के दोहरे शतक और विराट कोहली के शतक के साथ वापसी की, जिससे भारतीय टीम ने अंतिम एकदिवसीय मैच में 409 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में बांग्लादेश ने सिर्फ 182 रन बनाए और 34वें ओवर में ढेर हो गई। ये एक शानदार सीरीज रही लेकिन अब टेस्ट मैचों में भारत के अच्छे पलटवार की उम्मीदें हैं।
इस सीरीज में कप्तानी शाकिब अल हसन के पास चली जाएगी जबकि रोहित शर्मा के रूप में भारत के पास नियमित कप्तान नहीं होगा। वैसे तो शाकिब को भी उमरान मलिक की एक्सप्रेस स्पीड डिलीवरी लगने के बाद स्कैन के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया था। ऐसे में बांग्लादेश के कोच ने बताया कि मेडिकल टीम सुबह शाकिब को देखेगी और फिर फैसला करेगी। भारत की कप्तानी केएल राहुल करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications